{"_id":"6aabdae1b6d5a625200d2c60","slug":"video-video-district-level-sports-competition-begins-in-kinnaur-minister-jagat-singh-inaugurates-the-event-2026-09-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: किन्नौर में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, मंत्री जगत सिंह ने किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: किन्नौर में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, मंत्री जगत सिंह ने किया शुभारंभ
रिकांगपिओ (किन्नौर)।
राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कटगांव में पांच दिवसीय अंडर-19 छात्र वर्ग जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता का आयोजन जिला किन्नौर स्कूल खेल संघ व शिक्षा विभाग द्वारा किया गया है। इसमें किन्नौर जिले के 45 विद्यालयों के लगभग 548 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर जगत सिंह नेगी ने कहा कि खेल सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं। ये अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से लगन और खेल भावना से भाग लेने का आह्वान किया। नेगी ने जोर दिया कि जीत-हार से अधिक खेल भावना और निरंतर प्रयास महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि खेलों को पाठशाला की नियमित गतिविधियों का अभिन्न अंग बनाया जाना चाहिए। इससे विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा निखरेगी। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग ले रहे सभी विद्यालयों के खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन की कामना की। राजस्व मंत्री ने कटगांव में खेल मैदान के विस्तारीकरण कार्य का शिलान्यास भी किया। यह कार्य जेएसडब्ल्यू की ओर से 30 लाख रुपये के प्रारंभिक बजट से किया जाएगा। जगत सिंह नेगी ने कहा कि जेएसडब्ल्यू का स्वीकृत बजट पर्याप्त नहीं है। इसलिए सरकार की ओर से भी अतिरिक्त बजट उपलब्ध करवाया जाएगा। इस विस्तारीकरण से क्षेत्र के विद्यार्थियों और युवाओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। मंत्री ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। अक्सा को सीनियर संतोष ट्रॉफी में चयन पर 30 हजार रुपये दिए जाएंगे। नव्या तथा ध्रुव नेगी को खेलो इंडिया में चयन पर 20-20 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।