{"_id":"6af6daae29401c78da0581be","slug":"video-rampur-court-sentences-heroin-convict-four-years-imprisonment-2026-11-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"रामपुर बुशहर: चिट्टा रखने के दोषी को चार साल का कठोर कारावास, 40 हजार रुपये जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर बुशहर: चिट्टा रखने के दोषी को चार साल का कठोर कारावास, 40 हजार रुपये जुर्माना
Ankesh Dogra
Updated Fri, 13 Nov 2026 03:08 PM IST
Link Copied
चिट्टे के खिलाफ कार्रवाई के मामलों में अदालत ने सख्त रुख अपनाते हुए एक दोषी को चार साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। विशेष न्यायाधीश किन्नौर स्थित रामपुर की अदालत ने चिट्टा रखने के मामले में विवेक चौहान को दोषी करार देते हुए यह फैसला सुनाया। अदालत ने दोषी पर 40 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। मामला वर्ष 2022 में 11.60 ग्राम हेरोइन बरामद होने से जुड़ा है।
जिला उप न्यायवादी कमल चंदेल ने बताया कि मामला 26 सितंबर 2022 का है। उस दिन पुलिस थाना भावानगर के अंतर्गत एसआईयू किन्नौर की टीम गश्त और नाकाबंदी पर थी। इसी दौरान टीम ने एक ऑल्टो कार (एचपी 27ए-2081) को जांच के लिए रोका। कार में दो व्यक्ति सवार थे, जो पुलिस को देखकर घबरा गए।
उनकी संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर पुलिस ने पूछताछ की। वाहन में मादक पदार्थ होने के संदेह पर स्वतंत्र गवाह के रूप में एक प्रधान को मौके पर बुलाया गया। गवाह की मौजूदगी में कार की तलाशी लेने पर डैशबोर्ड के अंदर से एक प्लास्टिक का लिफाफा बरामद हुआ। जांच करने पर उसमें 11.60 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) पाया गया।
इसके बाद पुलिस थाना भावानगर में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया।
कमल चंदेल ने बताया कि मामले की सुनवाई के दौरान अदालत में कुल 26 गवाहों के बयान दर्ज किए गए। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और उपलब्ध साक्ष्यों का अवलोकन करने के बाद विशेष न्यायाधीश ने 13 नवंबर 2026 को विवेक चौहान पुत्र दुर्गा सिंह, निवासी गांव धरुंग, डाकघर जडेर, तहसील पच्छाद, जिला सिरमौर को दोषी करार दिया।
अदालत ने उसे चार साल के कठोर कारावास और 40 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। मामले की सुनवाई के दौरान दूसरे आरोपी की मृत्यु हो गई थी। सरकार की ओर से जिला न्यायवादी एलएम शर्मा और उपन्यायवादी कमल चंदेल ने पैरवी की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।