{"_id":"6aa143cd99b8ec851a0c83ca","slug":"video-minister-jagat-singh-negi-laid-the-foundation-stone-for-a-road-costing-rs66-lakh-in-kalpa-2026-09-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"किन्नौर: मंत्री जगत सिंह नेगी ने कल्पा में 66 लाख से बनने वाली सड़क का किया शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किन्नौर: मंत्री जगत सिंह नेगी ने कल्पा में 66 लाख से बनने वाली सड़क का किया शिलान्यास
राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने बुधवार को कल्पा में टोनंगचे मोड़ से दयापुंग संपर्क सड़क का शिलान्यास किया। इस सड़क का निर्माण लगभग 66 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा, जिसकी लंबाई 700 मीटर होगी। यह नई सड़क क्षेत्र के लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा प्रदान करेगी। इस अवसर पर मंत्री ने स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने विभिन्न विकासात्मक कार्यों और स्थानीय आवश्यकताओं से संबंधित मामलों पर जानकारी ली। इससे पूर्व राजस्व मंत्री ने युवारिंगी के समीप जल शक्ति विभाग द्वारा निर्माणाधीन निरीक्षण गृह एवं विश्राम गृह का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को कार्य को निर्धारित मापदंडों के अनुरूप समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए। मंत्री ने रिकांगपिओ को पेयजल आपूर्ति उपलब्ध करवाने के लिए निर्मित जल प्रशोधन संयंत्र का भी निरीक्षण किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।