{"_id":"6ae8285090e8425a0f0d161a","slug":"video-kinnaur-mahotsav-third-cultural-evening-birbal-negi-kedar-negi-performance-2026-11-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"किन्नौर महोत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में बीरबल और केदार नेगी के गानों पर झूमे दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किन्नौर महोत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में बीरबल और केदार नेगी के गानों पर झूमे दर्शक
Ankesh Dogra
Updated Mon, 02 Nov 2026 11:36 AM IST
Link Copied
राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संध्या लोक कलाकारों के नाम रही। प्रसिद्ध लोक कलाकार बीरबल नेगी और केदार नेगी ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। दोनों कलाकारों के गीतों पर पंडाल में मौजूद लोग झूमते नजर आए।
सांस्कृतिक संध्या के स्टार कलाकार केदार नेगी ने ‘लगा रे लगा दिलों तीर लगा’ और ‘टेंशन नहीं लेने का, टेंशन तो देने का’ जैसे गीतों से युवाओं को नाचने पर मजबूर कर दिया। वहीं, बीरबल नेगी ने ‘पैसा-पैसा-पैसा ऐसा कैसा पैसा’, ‘संथानग मेमे विग्यो’, ‘सोनगिसहु दोखा’, ‘पीटा-पीटा-पीटा’ और ‘पेप्सी कोला तुंगते’ सहित कई लोकप्रिय गीत प्रस्तुत किए।
दोनों कलाकारों की प्रस्तुतियों के दौरान दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। इसके अलावा साधिका नेगी, समीक्षा नेगी, सुषमा नेगी, लक्ष्मी (बेबो), योगी बैरागन, मानसी नेगी, अमिता नेगी, चंद्र लाल और श्यामू नेगी ने भी अपनी प्रस्तुतियां दीं।
तीसरी सांस्कृतिक संध्या में अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार चंद शर्मा मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए। उपायुक्त सौनाक्षी सिंह तोमर ने उनका स्वागत करते हुए सम्मानित किया।
किन्नौर महोत्सव की इस सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय लोक संस्कृति, संगीत और कलाकारों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को खूब आकर्षित किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।