{"_id":"6ae87622b1c1bc98b006a7f7","slug":"video-rampur-bushahr-farmers-made-aware-of-livestock-care-and-diseases-2026-11-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"रामपुर बुशहर: किसानों को पशुओं की देखभाल और बीमारियों के बारे किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर बुशहर: किसानों को पशुओं की देखभाल और बीमारियों के बारे किया जागरूक
रामपुर बुशहर।
अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में पशुपालन विभाग और कृषि विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। किसान गोष्ठी में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे पशुपालकों को घोड़ों के खान-पान, उचित देखभाल, स्वास्थ्य जांच और बीमारियों से बचाव के बारे में जानकारी दी गई। गोष्ठी में प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के राज्य नोडल अधिकारी एवं संयुक्त निदेशक डाॅ. अतुल डोगरा बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, प्राकृतिक खेती, पशुधन संरक्षण, हिमाचल प्रदेश की पारंपरिक पशुधन विरासत से जोड़ना, कृषि और पशुपालन के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करना रहा।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि ने दीप प्रज्वलन कर किया। उप निदेशक पशु स्वास्थ्य एवं प्रजनन विभाग शिमला डॉ. संदीप मिश्रा ने स्वागत संबोधन प्रस्तुत किया। उन्होंने किसानों और पशुपालकों के लिए इस प्रकार के प्रशिक्षण, जागरूकता कार्यक्रमों के महत्व के बारे जानकारी दी।गोष्ठी के तकनीकी सत्र में पशु चिकित्सा अधिकारी एवं प्रभारी हॉर्स फार्म लारी डॉ. गुरमीत अंगरूप ने स्पीति की विरासत और गौरव विषय पर विस्तृत व्याख्यान दिया। उन्होंने चुमुर्थी घोड़े की विशिष्ट नस्लीय विशेषताओं, कठिन हिमालयी परिस्थितियों में इसकी उपयोगिता, पारंपरिक महत्व तथा इस बहुमूल्य स्थानीय नस्ल के संरक्षण एवं संवर्धन की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।