फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   District-level Dussehra festival in Sarahan to begin with Lord Raghunath's chariot procession.

वीडियो: सराहन में भगवान रघुनाथ की रथ यात्रा के साथ शुरू होगा जिला स्तरीय दशहरा पर्व

Wed, 07 Oct 2026 05:07 PM IST
Krishan Singh Krishan Singh
Updated Wed, 07 Oct 2026 05:07 PM IST
District-level Dussehra festival in Sarahan to begin with Lord Raghunath's chariot procession.
मां भीमाकाली की नगरी सराहन में 20 से 23 अक्तूबर तक जिला स्तरीय दशहरा मेला आयोजित किया जाएगा। मेले का शुभारंभ 20 अक्तूबर को भगवान रघुनाथ जी की रथ यात्रा के साथ होगा। मेले में शिमला, कुल्लू और किन्नौर जिले के करीब 20 देवी-देवता शिरकत करेंगे। देवताओं के साथ 1500 से 1800 देवलुओं के पहुंचने की उम्मीद है। मेले की तैयारियों को लेकर बुधवार को रामपुर में एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में मेले के दौरान यातायात, कानून व्यवस्था, बिजली, पानी और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने सभी विभागों, संस्थाओं, मंदिर न्यास और जनप्रतिनिधियों को आपसी तालमेल के साथ व्यवस्थाएं समय रहते पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने मेले के दौरान दो सरकारी और दो निजी बसें चलाने के निर्देश दिए। इसके लिए क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी और निजी बस ऑपरेटरों के साथ जल्द बैठक करने को कहा गया। मेले में शामिल होने वाले देवताओं के साथ आने वाले देवलुओं के ठहरने के लिए लंगर हॉल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, प्राथमिक पाठशाला और उप तहसील भवन में व्यवस्था की जाएगी। एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को पानी और बिजली की निर्बाध व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। नायब तहसीलदार सराहन को सडक़ किनारे हुए अतिक्रमण हटाने को कहा गया। उन्हें मेले में लगने वाले स्टॉल के लिए जगह निर्धारित करने को भी कहा। इसके लिए नायब तहसीलदार, मंदिर न्यास, पुलिस और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को मौके पर जाकर निरीक्षण करने को कहा गया है। वहीं उन्होंने पुलिस प्रशासन को मेले के दौरान कानून व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने और बाहर से आने वाली रिजर्व पुलिस के ठहरने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों ने भी विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर अपने सुझाव दिए। इस दौरान बताया गया कि 20 और 23 अक्तूबर को निकलने वाली भगवान रघुनाथ जी की रथ यात्रा में महिला मंडल भजन-कीर्तन करेंगे। प्रशासन ने मेले को व्यवस्थित और सुविधाजनक बनाने के लिए सभी विभागों को समयबद्ध तरीके से तैयारियां पूरी करने को कहा है। एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने कहा कि बीते वर्षों की तरह इस वर्ष भी इस जिला स्तरीय मेले को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। मेले के दौरान दो सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें लोक कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। उन्होंने कहा कि नलाटी स्टेडियम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मेले से जुड़ी सभी तरह की तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कुल्लू: ढालपुर में हुआ विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम, जयराम ठाकुर और कंगना रनौत ने सुना पीएम मोदी का संबोधन

07 Oct 2026

सोलन: लिखित आश्वासन मिला तो दशहरे पर निकालेंगे सिर्फ शोभायात्रा, शहर में नहीं होगी रामलीला

07 Oct 2026

झज्जर में राजकीय नेहरू कॉलेज में सेवा ज्योति यात्रा का हुआ शुभारंभ

ऊना: मंदली स्कूल के एनएसएस स्वयंसेवियों ने निकाली प्रभातफेरी, स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

07 Oct 2026

विकसित भारत संकल्प सभा: पीएम मोदी का संबोधन सुनते नजर आए सांसद रवि किशन और भाजपा कार्यकर्ता नेता

07 Oct 2026
विज्ञापन

सोलन: धर्मपुर में हाईवे का डंगा धंसा, 15-20 परिवारों का रास्ता टूटा; आवाजाही प्रभावित

07 Oct 2026

ऊना: नैहरियां में प्रतिबंधित लकड़ी से लदी गाड़ी पकड़ी, वन विभाग ने कब्जे में लिया

07 Oct 2026
विज्ञापन

Meerut: ऋषभ स्कूल में सौरभ सागर महाराज के प्रवचन, बोले- विरासत में धन मिल सकता है, ज्ञान नहीं

07 Oct 2026

Meerut: रिक्शा चालकों को उपयोगी सामग्री वितरित, बोले लक्ष्मीकांत वाजपेयी- अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का सम्मान सर्वोपरि

07 Oct 2026

मेरठ में विकसित भारत संकल्प सभा, सुधांशु त्रिवेदी और नवाब सिंह नागर भी पहुंचे

07 Oct 2026

अमृतसर में 11 अक्तूबर को होगी 5 किलोमीटर मैराथन, ‘आप’ यूथ विंग ने पूरी की तैयारियां

07 Oct 2026

एशियन गेम्स पदक विजेता गुरिंदरबीर सिंह को एसजीपीसी ने किया सम्मानित

07 Oct 2026

सिरसा में डीएपी नहीं मिलने पर किसानों ने अधिकारी की गाड़ी को घेरा, लोगों ने लगाया धरना

07 Oct 2026

हरदा: राहुल गांधी को हिरासत में लेने पर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, नारेबाजी के बीच गृहमंत्री का पुतला फूंका

07 Oct 2026

मेरठ में विकसित भारत संकल्प सभा, सर्किट हाउस के बाहर जुटे भाजपा विधायक और नेता

07 Oct 2026

प्रधानमंत्री मोदी का राष्ट के नाम संबोधन

07 Oct 2026

VIDEO: सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम

07 Oct 2026

भिवानी में विकसित भारत संकल्प सभा में सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने की शिरकत

07 Oct 2026

सेवा संकल्प यात्रा में ऑनलाइन जुड़े पीएम मोदी, राष्ट्र के नाम किया संबोधन

07 Oct 2026

VIDEO: ठेल लगाने का हफ्ता न देने पर हाथ तोड़ा

07 Oct 2026

VIDEO: राम बरात मार्ग पर नहीं चल सकेंगे वाहन

07 Oct 2026

VIDEO: पुलिसकर्मी मोबाइल में व्यस्त, जाम में फंसी जनता

07 Oct 2026

VIDEO: नीले ड्रम का खौफ बरकरार, पत्नी साथ रखने को पति नहीं हुआ तैयार

07 Oct 2026

VIDEO: गहरी थी दोस्ती, लालच ने दगाबाज बना दिया

07 Oct 2026

VIDEO: फ्लैट में चोरी करने का आरोपी फर्नीचर कारीगर गिरफ्तार

07 Oct 2026

VIDEO: पड़ोसी ने बालक को छत से दिया धक्का, हालत गंभीर

07 Oct 2026

VIDEO: पुलिस ने कराया समझौता...बेटी ने पोस्ट किया वीडियो, प्राथमिकी दर्ज

07 Oct 2026

VIDEO: ढाबे में धमाके के साथ लगी आग, मची अफरातफरी; सिलिंडर में ब्लास्ट होने की आशंका

07 Oct 2026

VIDEO: घर में घुसकर महिला की पिटाई

07 Oct 2026

VIDEO: मोदी और गृह मंत्री के साथ वायरल हुई हिस्ट्रीशीटर की तस्वीरें, जांच शुरू

07 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed