{"_id":"6a9911a38c040c5dc90dfe6d","slug":"video-tihra-problems-kisan-sabha-campaign-september-5-mandi-2026-09-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी: टिहरा क्षेत्र की समस्याओं को लेकर किसान सभा सक्रिय, 5 सितंबर को बनेगी आंदोलन की रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: टिहरा क्षेत्र की समस्याओं को लेकर किसान सभा सक्रिय, 5 सितंबर को बनेगी आंदोलन की रणनीति
टिहरा उपतहसील क्षेत्र की लंबे समय से लंबित समस्याओं और विभिन्न मांगों को लेकर हिमाचल किसान सभा ने आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है। क्षेत्र की समस्याओं को लेकर लोगों को संगठित करने के लिए तनियार, टिहरा और कोट पंचायतों में किसान सभा की कमेटियों का गठन किया गया है। इन कमेटियों के माध्यम से मांगों को लेकर अभियान चलाया जाएगा।
खंड संयोजक भूपेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठकों के दौरान तीनों पंचायतों में पदाधिकारियों और सदस्यों का चयन किया गया। बैठक में क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा करते हुए इनके समाधान के लिए व्यापक अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।
तनियार पंचायत कमेटी की कमान सेवानिवृत्त शिक्षक ज्ञान चंद पठानिया को सौंपी गई है। हेमराज बिट्टू को वरिष्ठ उपप्रधान, संजीव कुमार और ओंकार सिंह को उपप्रधान, रमेश पालसरा को सचिव, शास्त्री चेत राम, बलदेव राणा और हाकम चंद पठानिया को सहसचिव तथा रमेल चंद को कोषाध्यक्ष बनाया गया।
टिहरा पंचायत कमेटी का प्रधान सुरिंदर पठानिया को चुना गया। रूपलाल वरिष्ठ उपप्रधान, मास्टर इंद्र सिंह उपप्रधान, प्रवीण कुमार सचिव, बलवंत सिंह उर्फ संजू और अभिषेक कुमार सहसचिव तथा अरुण अत्री कोषाध्यक्ष बनाए गए। सेवानिवृत्त बीपीईओ दीवान चंद, कर्नल बीधी चंद वर्मा, रूपचंद, जेसी वर्मा और सतपाल सिंह चौहान को सलाहकार नियुक्त किया गया।
कोट पंचायत कमेटी के प्रधान क्रांति शर्मा, वरिष्ठ उपप्रधान युद्धवीर ठाकुर, उपप्रधान कैप्टन अशोक कुमार और अमर सिंह शर्मा, सचिव हरजीत सिंह, सहसचिव जगदीश सनवाल, रत्न चंद और वेद प्रकाश तथा कोषाध्यक्ष सुनील पठानिया बनाए गए। प्रकाश चंद शर्मा, सुखदेव शर्मा और जेसी शर्मा को सलाहकार की जिम्मेदारी दी गई।
बैठक में टिहरा को पूर्ण तहसील का दर्जा देने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। किसान सभा ने टिहरा अस्पताल भवन का जल्द लोकार्पण करने के साथ विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति, आधुनिक लैब और एंबुलेंस सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है।
इसके अलावा लघु सचिवालय की दोनों मंजिलों में सरकारी कार्यालय संचालित करने की मांग भी रखी गई। लोगों की सुविधा के लिए टिहरा स्कूल को सीबीएसई बोर्ड के तहत लाने और क्षेत्र में सार्वजनिक पुस्तकालय शुरू करने की मांग भी अभियान में शामिल की गई है।
किसान सभा ने क्षेत्र में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए खेल मैदान बनाने तथा लोगों और यात्रियों की सुविधा के लिए टैक्सी स्टैंड का निर्माण करने की मांग उठाई। रेन शेल्टर का अधूरा निर्माण जल्द पूरा करने की मांग भी की गई।
बैठक में बंद किए गए बस रूट बहाल करने पर भी जोर दिया गया। नलयाणा के लिए सुबह की बस सेवा दोबारा शुरू करने की मांग को भी प्रमुखता से उठाने का निर्णय लिया गया।
टिहरा क्षेत्र में खराब सड़कों की समस्या को लेकर भी किसान सभा आंदोलन करेगी। तनियार तथा टिक्कर-चम्यार से माता कंचना पुरी घरवसड़ा सड़क के निर्माण के साथ अन्य क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत की मांग रखी गई।
कृषि और बागवानी विभाग में प्रसार अधिकारियों के रिक्त पदों को भरने, क्षेत्र में रसोई गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने और आर्मी कैंटीन शुरू करने की मांग भी बैठक में उठाई गई।
किसान सभा के खंड संयोजक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि टिहरा क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए जल्द अभियान शुरू किया जाएगा। अभियान को किस तरह आगे बढ़ाया जाएगा और किन मांगों को प्राथमिकता दी जाएगी, इसकी विस्तृत रूपरेखा 5 सितंबर को सज्याओपिपलू में होने वाले सम्मेलन में तैयार की जाएगी।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र की लंबित मांगों को लेकर लोगों को एकजुट किया जाएगा और संबंधित विभागों व सरकार के समक्ष समस्याओं को मजबूती से उठाया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।