{"_id":"6a990c5079ebc3edb903b10e","slug":"video-sahal-tipper-accident-youth-dies-padhar-mandi-2026-09-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी: साहल में पुल की रेलिंग से टकराया टिप्पर, शीशा टूटने से सड़क पर गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: साहल में पुल की रेलिंग से टकराया टिप्पर, शीशा टूटने से सड़क पर गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत
Ankesh Dogra
Updated Thu, 03 Sep 2026 11:27 AM IST
Link Copied
मंडी जिले के पधर क्षेत्र में निर्माणाधीन पधर-बिजनी सुपर हाईवे पर साहल के समीप देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एक टिप्पर पुल की रेलिंग से जा टकराया। टक्कर के दौरान वाहन का अगला शीशा टूट गया और केबिन में सवार युवक उछलकर सड़क पर जा गिरा। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की मंडी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार टिप्पर चालक भूपेंद्र कुमार वाहन को पधर से मंडी की ओर ले जा रहा था। साहल के पास पहुंचने पर अचानक टिप्पर अनियंत्रित हो गया और पुल की रेलिंग से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टिप्पर का फ्रंट शीशा टूट गया। इसी दौरान केबिन में बैठे साहल निवासी सतीश कुमार शीशे से बाहर निकलकर सड़क पर जा गिरे।
हादसे में सतीश कुमार को गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें नागरिक अस्पताल पधर पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने मंडी अस्पताल रेफर कर दिया। मंडी में उपचार के दौरान सतीश कुमार ने दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलने के बाद पधर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा जाएगा। इसके बाद मृतक का अंतिम संस्कार स्थानीय श्मशानघाट में किया जाएगा।
एसपी मंडी विनोद कुमार ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।