{"_id":"6a986ed7da408f457d0a575b","slug":"vehicle-fitness-checks-will-now-be-conducted-at-the-automated-center-in-kangu-mandi-news-c-90-1-mnd1024-211509-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: अब कांगू में स्वचालित केंद्र पर होगी वाहनों की फिटनेस जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: अब कांगू में स्वचालित केंद्र पर होगी वाहनों की फिटनेस जांच
विज्ञापन
बंद हुई मैनुअल जांच, हिमाचल का दूसरा स्वचालित परीक्षण केंद्र कांगू में शुरू
सेंसर करेंगे वाहन की स्थिति का आकलन, फिर जारी होगा प्रमाण पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
डैहर (मंडी)। क्षेत्रीय मोटर वाहन पंजीकरण एवं लाइसेंसिंग प्राधिकरण (आरएलए) सुंदरनगर के तहत पंजीकृत सभी परिवहन वाहनों की फिटनेस जांच अब स्वचालित परीक्षण केंद्र (एटीएस) के माध्यम से होगी। परिवहन विभाग के निर्देशों के तहत एक सितंबर से मैनुअल फिटनेस जांच बंद कर दी गई है।
विभाग ने मैसर्स विक्रम एचपी सेंटर, कांगू (डैहर), तहसील सुंदरनगर को स्वचालित परीक्षण केंद्र स्थापित करने और संचालन का प्रमाणपत्र जारी किया है। केंद्र संचालन के लिए तैयार है। अब बस, ट्रक, टैक्सी और मैक्सी कैब समेत सभी परिवहन वाहनों के फिटनेस प्रमाणपत्र के नवीनीकरण की जांच यहीं होगी।
यह हिमाचल प्रदेश का दूसरा स्वचालित वाहन परीक्षण केंद्र है। यहां आधुनिक सेंसर के माध्यम से ब्रेक, स्टीयरिंग, लाइट, टायर और उत्सर्जन समेत विभिन्न तकनीकी मानकों की जांच की जाएगी। जांच का डाटा डिजिटल रूप से दर्ज होगा और सिस्टम वाहन को पास या फेल घोषित कर रिपोर्ट तैयार करेगा। इससे फिटनेस जांच प्रक्रिया में पारदर्शिता, एकरूपता और निष्पक्षता आएगी।
विज्ञापन
आरएलए सुंदरनगर अमर नेगी ने वाहन मालिकों और संचालकों से अपील की है कि वे फिटनेस प्रमाणपत्र की वैधता समाप्त होने से पहले निर्धारित प्रक्रिया के तहत जांच करवाकर शुल्क जमा करें, ताकि वाहन संचालन में परेशानी न हो।
ऐसे कार्य करता है एटीएस
स्वचालित परीक्षण स्टेशन डिजिटल, मेकेनाइज्ड और कंप्यूटर नियंत्रित प्रणाली पर काम करता है। एएनपीआर कैमरे वाहन का नंबर स्कैन कर उसे वाहन पोर्टल के डाटा से जोड़ते हैं। सेंसरों से ब्रेक, स्टीयरिंग, लाइट, टायर, उत्सर्जन सहित अन्य मानकों की जांच होती है। जांच के बाद सॉफ्टवेयर वाहन को पास या फेल घोषित कर डिजिटल रिपोर्ट तैयार करता है।
स्लॉट बुक करवाना जरूरी
वाहन चालक स्लॉट बुक करवाकर एटीएस में फिटनेस जांच की सुविधा ले सकेंगे। सेंसरों से वाहन की तकनीकी स्थिति की जांच के बाद केंद्र की ओर से प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा। -नवीन कुमार, आरटीओ मंडी