{"_id":"6a986e8f99f82013a300c354","slug":"shivansh-and-vandana-top-the-100-meter-race-mandi-news-c-90-1-mnd1023-211539-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: 100 मीटर दौड़ में शिवांश और वंदना अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: 100 मीटर दौड़ में शिवांश और वंदना अव्वल
विज्ञापन
म्यूजिक चेयर में द्वितीय कक्षा की शिवांशी ठाकुर ने मारी बाजी
संवाद न्यूज एजेंसी
टिहरा (मंडी)। अजय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरौन की 41वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय खेल एवं सांस्कृतिक समारोह बुधवार को संपन्न हो गया। समारोह में आसपास की विभिन्न पंचायतों और क्लबों के खिलाड़ियों व युवाओं ने भाग लिया।
प्रतियोगिताओं में द्वितीय कक्षा की शिवांशी ठाकुर ने म्यूजिकल चेयर में प्रथम स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में स्मृति ठाकुर विजेता रहीं। 100 मीटर दौड़ के छात्र वर्ग में शिवांश ठाकुर और महिला वर्ग में वंदना ठाकुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रस्साकशी में अध्यापिकाओं और अभिभावक वर्ग की महिलाओं के बीच मुकाबला बराबरी पर रहा।
समापन समारोह में सरौन पंचायत के उपप्रधान संजय कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। सर्वोदय जनकल्याण समिति चोलथरा के अध्यक्ष परजीत ठाकुर, कैप्टन ओंकार और राजीव आर्य विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अतिथियों ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उपप्रधान संजय कुमार उर्फ काकू ने बच्चों, अभिभावकों और अन्य उपस्थित लोगों को नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ दिलाई।