{"_id":"6aa294345f94f8e99603e948","slug":"video-shakh-mahotsav-and-international-film-festival-will-be-held-at-paddal-from-october-1-to-10-2026-09-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी: पड्डल में 1 से 10 अक्तूबर तक होगा शाख महोत्सव और इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: पड्डल में 1 से 10 अक्तूबर तक होगा शाख महोत्सव और इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल
मंडी शहर के पड्डल मैदान में 1 से 10 अक्तूबर तक शाख यानी सोसाइटी फॉर हिमाचल आर्ट एंड कल्चर, नॉलेज एंड हेरिटेज की ओर से शाख महोत्सव एवं इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव के माध्यम से छिपी प्रतिभाओं और स्थानीय कलाकारों को अपनी कला प्रदर्शित करने का मंच मिलेगा। आयोजन को लेकर शाख महोत्सव के निदेशक रामपाल मल्लिक ने पत्रकार वार्ता में जानकारी दी। रामपाल मल्लिक ने बताया कि दस दिवसीय महोत्सव के दौरान तीन दिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल आयोजित होगा। इसमें सांस्कृतिक, सामाजिक और मानवीय मूल्यों को दर्शाने वाली संदेशपरक फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। फिल्म फेस्टिवल में दर्शकों के लिए प्रवेश निशुल्क रहेगा। इसके अलावा महोत्सव में चार सांस्कृतिक संध्याएं भी होंगी। इनमें हिमाचली लोक संस्कृति के साथ लाइट क्लासिकल, हिंदी और फिल्मी गीत, नृत्य, नाट्य, बॉडी बिल्डिंग और स्टैंडअप कॉमेडी की प्रस्तुतियां होंगी। 50 वर्ष से अधिक आयु के दंपती के लिए रैंप वॉक प्रतियोगिता भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। इच्छुक प्रतिभागी संस्था की ओर से जारी आवेदन फॉर्म भरकर प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।