फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   NSIC Training-cum-Incubation Centre to be set up at SPU.

Mandi News: एसपीयू में स्थापित होगा एनएसआईसी ट्रेनिंग-कम-इन्क्यूबेशन सेंटर

Thu, 17 Sep 2026 12:56 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
NSIC Training-cum-Incubation Centre to be set up at SPU.
विद्यार्थियों को कौशल विकास, उद्यमिता और रोजगार का प्रशिक्षण मिलेगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू), मंडी में विद्यार्थियों और युवाओं को कौशल विकास, उद्यमिता और रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण की सुविधा मिलेगी। इसके लिए बुधवार को विश्वविद्यालय और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के अधीन नेशनल स्मॉल इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनएसआईसी) के बीच एमओयू हुआ।

एमओयू के तहत विश्वविद्यालय परिसर में करीब 10 हजार वर्ग फीट क्षेत्र में एनएसआईसी ट्रेनिंग-कम-इन्क्यूबेशन सेंटर (टीआईसी) स्थापित किया जाएगा। यहां स्किल डेवलपमेंट, वोकेशनल ट्रेनिंग, इंटर्नशिप, उद्यमिता प्रशिक्षण और डिमांड आधारित शॉर्ट टर्म पाठ्यक्रम करवाए जाएंगे। युवाओं के लिए जॉब फेयर और प्लेसमेंट कैंप भी आयोजित किए जाएंगे। एनएसआईसी केंद्र के लिए प्रशिक्षण उपकरण, फर्नीचर, प्रशिक्षक, प्रशिक्षण सामग्री और मूल्यांकन की व्यवस्था करेगा तथा सफल प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान करेगा। वहीं, विश्वविद्यालय आवश्यक मूलभूत सुविधाओं सहित स्थान उपलब्ध करवाएगा। दोनों संस्थान कौशल एवं उद्यमिता कार्यक्रमों को विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम से जोड़ने की संभावनाओं पर भी काम करेंगे। एमओयू पर एनएसआईसी के जनरल मैनेजर सजिद हुसैन सिद्दीकी और एसपीयू के कुलपति प्रो. ललित कुमार अवस्थी ने हस्ताक्षर किए। इस दौरान एनएसआईसी के चीफ मैनेजर लोकेश कुमार भाटिया और एसपीयू के डीन रिसर्च डॉ. सनील ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed