{"_id":"6aaaec0ce67dd2ae3a0d10e2","slug":"three-masked-individuals-caught-on-cctv-four-suspects-summoned-for-questioning-mandi-news-c-90-1-ssml1045-213580-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सीसीटीवी में कैद हुए तीन नकाबपोश, चार संदिग्ध पूछताछ के लिए तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सीसीटीवी में कैद हुए तीन नकाबपोश, चार संदिग्ध पूछताछ के लिए तलब
विज्ञापन
बस स्टैंड और पठानकोट चौक के पास दो मनियारी की दुकानों में चोरी की वारदात सुलझाने में जुटी पुलिस
30 से अधिक स्थानीय लोगों से भी जुटाई जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। शहर में मनियारी की दो दुकानों में हुई चोरी की वारदात को सुलझाने में जुटी पुलिस को सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों से पूछताछ के दौरान अहम सुराग मिले हैं। पुलिस को घटनास्थल के आसपास लगे 15 से 20 सीसीटीवी की फुटेज खंगालने के दौरान आधी रात करीब दो बजे तीन नकाबपोश संदिग्धों की गतिविधियां कैद मिली हैं। फुटेज में संदिग्ध घटनास्थल की ओर जाते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने चार संदिग्धों को पूछताछ के लिए थाने तलब किया है।
पुलिस ने दोनों दुकानों से करीब दो लाख रुपये के नोटों के हार और 60 हजार रुपये की नकदी चोरी होने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। चोर गिरोह तक पहुंचने के लिए पुलिस की कई टीमें जांच में जुटी हैं। इस दौरान 30 से अधिक स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर जानकारी जुटाई गई है। पुलिस की फोरेंसिक और वैज्ञानिक जांच भी जारी है।
नगर परिषद उपाध्यक्ष प्यार चंद वालिया ने कहा कि शहर के वार्ड पांच, छह और एक में चोरी की तीन वारदातों का अभी तक सुलझना बाकी है। थाना प्रभारी रणजीत सिंह ने कारोबारियों को पुलिस की ओर से योजनाबद्ध तरीके से जांच करने का भरोसा दिया। उन्होंने स्थानीय लोगों से सहयोग करने और अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील की। उधर, पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि चोरी की वारदात को सुलझाने के लिए जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन
बॉक्स
बढ़ती चोरियों पर कारोबारियों ने थाने में जताया रोष
शहर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर स्थानीय व्यापार मंडल की अगुवाई में कारोबारियों ने थाने पहुंचकर रोष जताया। व्यापार मंडल अध्यक्ष भास्कर गुप्ता, नगर परिषद उपाध्यक्ष प्यार चंद वालिया, महासचिव सतवीर, कारोबारी विशाल शर्मा, पंकज सूद और ज्ञान चंद ने कहा कि कुछ माह पहले एनएसी मार्केट में किराने की दुकान और ईसीएच अस्पताल के समीप तीन दुकानों के ताले तोड़कर भी चोरी हुई थी।