{"_id":"6af19c102e33fecc5c05b8e3","slug":"video-primary-teachers-association-memorandum-prakash-rana-jogindernagar-2026-11-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी: प्राथमिक शिक्षकों की मांगें विधानसभा में उठाएंगे विधायक प्रकाश राणा, संघ ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: प्राथमिक शिक्षकों की मांगें विधानसभा में उठाएंगे विधायक प्रकाश राणा, संघ ने सौंपा ज्ञापन
Ankesh Dogra
Updated Mon, 09 Nov 2026 03:40 PM IST
Link Copied
प्राथमिक शिक्षक संघ जिला मंडी के प्रतिनिधिमंडल ने जोगिंद्रनगर के विधायक प्रकाश राणा से उनके गोलवां स्थित निवास स्थान पर मुलाकात की। इस दौरान शिक्षकों ने अपनी प्रमुख मांगों और लंबे समय से लंबित समस्याओं को लेकर विधायक को विस्तृत मांग पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने इन समस्याओं का जल्द समाधान करवाने की मांग उठाई।
विधायक प्रकाश राणा ने शिक्षकों की बातों को गंभीरता से सुना और उनकी मांगों के समर्थन का भरोसा दिलाया। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रदेश विधानसभा के आगामी शीतकालीन सत्र में प्राथमिक शिक्षकों से जुड़े सभी अहम मुद्दों को सदन में प्रमुखता से उठाया जाएगा।
इस अवसर पर विधायक ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और उनके सर्वांगीण विकास की मजबूत आधारशिला है। प्राथमिक विद्यालयों में ही भावी पीढ़ी की नींव तैयार होती है। ऐसे में शिक्षकों को बेहतर और अनुकूल शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध करवाना जरूरी है।
उन्होंने कहा कि शिक्षकों की जायज मांगों और लंबे समय से लंबित समस्याओं का समयबद्ध समाधान होना चाहिए। विधायक ने प्रदेश सरकार से भी आग्रह किया कि प्राथमिक शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता से लेते हुए उनके समाधान के लिए जल्द आवश्यक कदम उठाए जाएं।
इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के कई पदाधिकारी और शिक्षक प्रतिनिधिमंडल में शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।