Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   nerchowk medical college robotic surgery 232 patients himachal

मंडी: नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रोबोटिक सर्जरी से 232 मरीजों को मिली नई जिंदगी की उम्मीद, निजी अस्पतालों से कम खर्च में उपचार

Sun, 22 Nov 2026 11:46 AM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Sun, 22 Nov 2026 11:46 AM IST
nerchowk medical college robotic surgery 232 patients himachal
हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्वास्थ्य क्षेत्र में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार की दिशा में नेरचौक मेडिकल कॉलेज ने महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नेरचौक में शुरू की गई रोबोटिक सर्जरी सुविधा मरीजों के लिए उम्मीद की नई किरण बन रही है। 28.44 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित इस अत्याधुनिक तकनीक के माध्यम से अब तक 232 से अधिक सर्जरी सफलतापूर्वक की जा चुकी हैं। इस सुविधा का लाभ मंडी, कुल्लू और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को मिल रहा है। अब कई मरीजों को आधुनिक सर्जरी के लिए बड़े शहरों के महंगे निजी अस्पतालों तक जाने की जरूरत नहीं पड़ रही है। सरकारी मेडिकल कॉलेज में ही अत्याधुनिक तकनीक से उपचार मिलने के कारण मरीजों और उनके परिजनों को आर्थिक राहत भी मिल रही है। प्रदेश सरकार की ओर से स्वास्थ्य क्षेत्र में आधुनिक तकनीक और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में नेरचौक मेडिकल कॉलेज में शुरू की गई रोबोटिक सर्जरी सुविधा इसी प्रयास का महत्वपूर्ण हिस्सा मानी जा रही है। निजी अस्पतालों की तुलना में कम खर्च में उपचार उपलब्ध होने से आर्थिक रूप से कमजोर और सामान्य परिवारों के लिए भी आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं तक पहुंच आसान हो रही है। थुनाग क्षेत्र के लंबाथाच निवासी महेंद्र नाथ ने बताया कि उनकी पत्नी पिछले चार महीने से बीमार थीं। उन्होंने नेरचौक मेडिकल कॉलेज में उपचार करवाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद सर्जरी की सलाह दी। इसके बाद उनकी पत्नी का रोबोटिक तकनीक से ऑपरेशन किया गया। उन्होंने बताया कि सर्जरी सफल रही और अब उनकी पत्नी के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। महेंद्र नाथ ने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि घर के नजदीक इतनी आधुनिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होना उनके परिवार के लिए बड़ी राहत है। कुल्लू जिले के भुंतर निवासी धर्मवीर ने बताया कि वह काफी समय से बीमार थे। पहले उन्होंने कुल्लू अस्पताल में जांच करवाई, जहां चिकित्सकों ने सर्जरी के लिए नेरचौक मेडिकल कॉलेज जाने की सलाह दी। नेरचौक में उनकी रोबोटिक सर्जरी सफलतापूर्वक की गई। धर्मवीर पेंटर का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि निजी अस्पतालों में महंगा उपचार करवाना उनके लिए मुश्किल था, लेकिन नेरचौक मेडिकल कॉलेज में कम खर्च में बेहतर उपचार मिलने से उन्हें बड़ी राहत मिली। बालीचौकी निवासी गीतानंद ने बताया कि उनकी पत्नी की तबीयत खराब होने पर नेरचौक मेडिकल कॉलेज में जांच करवाई गई थी। चिकित्सकों की सलाह पर उनकी पत्नी की रोबोटिक सर्जरी की गई। सर्जरी के बाद अब उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। उन्होंने कहा कि पहले बेहतर उपचार के लिए दूर-दराज के बड़े अस्पतालों में जाने की चिंता रहती थी, लेकिन अब क्षेत्र में ही आधुनिक सुविधा उपलब्ध होने से मरीजों को काफी राहत मिल रही है। नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रोबोटिक सर्जरी सुविधा के माध्यम से 232 से अधिक सफल ऑपरेशन किए जा चुके हैं। यह सुविधा मंडी के अलावा कुल्लू और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए भी उपयोगी साबित हो रही है। सरकारी स्वास्थ्य संस्थान में आधुनिक तकनीक का विस्तार मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के साथ-साथ निजी अस्पतालों पर निर्भरता और उपचार के आर्थिक बोझ को कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। नेरचौक मेडिकल कॉलेज की यह सुविधा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक बनाने और मरीजों को उनके नजदीक बेहतर उपचार उपलब्ध करवाने की उम्मीद को मजबूत कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर: शौर्य व राष्ट्रभक्ति के रंगों से सजा वार्षिकोत्सव अभ्युदय-2026

22 Nov 2026

कानपुर साउथ एकेडमी ने चौथे अजय शर्मा मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीता

22 Nov 2026

चंदौली के 3.07 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक, VIDEO

21 Nov 2026

गाजीपुर में लूट की योजना बना रहे चार लुटेरे गिरफ्तार; VIDEO

21 Nov 2026

डीएम बोले- पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची से न छूटे, पुनरीक्षण में लाएं तेजी; VIDEO

21 Nov 2026
विज्ञापन

तीसरी बार उपसभापति चुने जाने पर गांव पहुंचे हरिवंश, गाजे-बाजे से हुआ स्वागत; VIDEO

21 Nov 2026

प्रदेशीय बालिका वॉलीबाल टीम की खिलाड़ी दिखाएंगी दम, ट्रॉफियों का हुआ अनावरण; VIDEO

21 Nov 2026
विज्ञापन

अमर उजाला के तनाव मुक्त परीक्षा कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने सुझाए टिप्स, शंकाओं का किया समाधान; VIDEO

21 Nov 2026

पुलिस की पाठशाला में यातायात नियमों और साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी; VIDEO

21 Nov 2026

मतदाता सूची में कोई पात्र नागरिक नाम दर्ज कराने से न रह जाए वंचित, VIDEO

21 Nov 2026

जन शिकायतों का पारदर्शिता के साथ करे निस्तारण डीएम; VIDEO

21 Nov 2026

संपूर्ण समाधान दिवस में आए 64 मामलों में छह निस्तारित, VIDEO

21 Nov 2026

आशुतोष सिन्हा बोले- स्नातक वर्ग की समस्याओं को सदन में मजबूती से उठाएंगे VIDEO

21 Nov 2026

पिपरी से अनपरा के बीच लगा भीषण जाम, दो घंटे में पूरी हुई 25 किमी की दूरी; VIDEO

21 Nov 2026

श्याम भजनों की रसधार में डूबा अनपरा, धूमधाम से मना जन्मोत्सव; VIDEO

21 Nov 2026

स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों की जांच कर दी गई चिकित्सकीय सलाह, VIDEO

21 Nov 2026

कोटवां पांडेय के ग्रामीणों की शिकायत पर लेखपाल को दी चेतावनी, VIDEO

21 Nov 2026

मौसम के बदले मिजाज ने बढ़ाई किसानों की चिंता, धान की फसल बचाने में जुटे; VIDEO

21 Nov 2026

बोर्ड परीक्षाओं को लेकर अमर उजाला की ओर से तनाव मुक्त परीक्षा कार्यशाला का आयोजन, VIDEO

21 Nov 2026

ज्योति कान्वेंट स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में बोले- पर्याप्त नींद और नियमित रिवीजन से बढ़ेगा आत्मविश्वास, VIDEO

21 Nov 2026

कानपुर: आठ दिनों से टूटी है पानी की लाइन, रोज बना रही फव्वारा

21 Nov 2026

बुलंदशहर में बच्ची की हत्या से गुस्साए परिजन, पड़ोस की महिला हिरासत में

21 Nov 2026

VIDEO: आगरा में सड़क पर नहीं निकलेगी बरात, पुलिस ने शादी समारोह के लिए जारी की नई गाइडलाइन

21 Nov 2026

VIDEO: फिरोजाबाद में बरात चढ़त में हाईटेंशन लाइन से टकराई बग्गी की सुर्री, दो बैंडकर्मियों की माैत

21 Nov 2026

शादी में चोरी का लाइव वीडियो: दिल्ली से गाजियाबाद आई बरात, मेहमानों के बीच घुमा; जेवर-कैश से भरा बैग ले उड़ा

21 Nov 2026

Meerut: एडवांस बुकिंग पर शादी के दिन नहीं पहुंचा बैंडबाजा, रवि बैंड कार्यालय पर हंगामा, चार पार्टियां मायूस लौंटी

21 Nov 2026

नर्मदापुरम: रातभर ओवरफ्लो होती रही नहर, 10 एकड़ खेत जलमग्न, बोवनी प्रभावित, वायरल वीडियो में छलका दर्द

21 Nov 2026

जिन्हें धर्म ज्ञान ही नहीं है, वे कथावाचक बनकर युवाओं को उकसा रहे: पूर्व मंत्री डीपी यादव

21 Nov 2026

हस्तिनापुर: गतका दल के युवाओं ने दिखाए हैरतअंगेज करतब, जगह-जगह पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत

21 Nov 2026

हस्तिनापुर: गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर निकला भव्य नगर कीर्तन में गूंजे जयकारे

21 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed