फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Mandi Sanjeev Guleria said CM vision is to provide excellent health services in remote rural areas

Mandi: संजीव गुलेरिया बोले- दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना मुख्यमंत्री का विजन

Thu, 13 Nov 2025 07:16 PM IST
Ankesh Dogra अंकेश डोगरा
Updated Thu, 13 Nov 2025 07:16 PM IST
Mandi Sanjeev Guleria said CM vision is to provide excellent health services in remote rural areas
एपीएमसी चेयरमैन संजीव गुलेरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का विज़न है कि हिमाचल के दूरदराज क्षेत्रों में सर्वोत्तम स्वास्थ्य सेवाएं लोगों को घर-द्वार पर उपलब्ध करवाई जाएं। इसके लिए प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में आदर्श स्वास्थ्य संस्थान स्थापित कर वहां छह-छह विशेषज्ञ डॉक्टर तैनात किए जा रहे हैं। संजीव गुलेरिया ने कहा कि मंडी जिला में भी प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक-एक आदर्श स्वास्थ्य संस्थान स्थापित किया गया है। इन अस्पतालों में आवश्यक स्वास्थ्य उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही रोगियों को उपचार की बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए डॉक्टरों की तैनाती की जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सहित विपक्षी विधायक इन दूरस्थ क्षेत्रों में डॉक्टरों की तैनाती पर कोरी राजनीति कर लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। मेडिकल कॉलेज से कार्य अनुभव प्राप्त कर निकले यह डॉक्टर मंडी जिला के विभिन्न अस्पतालों जैसे पधर, जोगेंद्रनगर, धर्मपुर व करसोग सहित दूरस्थ क्षेत्रों में रोगियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकारी विभागों में तबादले एक सामान्य प्रक्रिया है और इस पर बेमतलब की राजनीति कर लोगों को भरमाने के प्रयास नहीं किए जाने चाहिए। जहां तक नेरचौक मेडिकल कॉलेज की बात है तो यहां 10 दिन पहले ही 8 नए डॉक्टर ड्यूटी ज्वाईन कर चुके हैं। बदले गए शेष 33 डॉक्टरों में से 4 को वापस यहीं तैनात किया गया है जबकि बाकि 29 में क्लीनिकल डिपार्टमेंट में से 12 ही डॉक्टर हैं। ऐसे में इस मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में किसी भी तरह से डॉक्टरों की कमी नहीं होगी। गुलेरिया ने कहा कि जिस तरह से विपक्ष के लोग इस पर राजनीति कर रहे हैं उससे आभास होता है कि शायद वे दूरदराज क्षेत्रों में लोगों को घर-द्वार पर बेहतर सुविधाएं देने के पक्ष में नहीं हैं। नागरिक अस्पतालों में छह-छह विशेषज्ञ डॉक्टर मिलने से उन क्षेत्रों के लोगों को क्षेत्रीय अस्पताल मंडी या नेरचौक मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए नहीं आना पड़ेगा। जिससे उनके समय व पैसे दोनों की ही बचत होगी। उन्होंने भाजपा को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि केवल विरोध के लिए विरोध करने की परिपाटी को छोड़कर लोगों को घर के समीप मिलने वाली बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सरकार के फैसलों का स्वागत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

हरोली: दुधारू पशुओं में अज्ञात बीमारी फैलने से पशुपालकों की चिंता बढ़ी

13 Nov 2025

VIDEO: डीएम अचानक पहुंचे सीएचसी सिधौली, गंदगी देख लगाई फटकार

13 Nov 2025

VIDEO: भाजपाइयों ने निकाली रन फॉर यूनिटी पदयात्रा, एक भारत श्रेष्ठ भारत के लगे नारे

13 Nov 2025

VIDEO: जनजाति भागीदारी उत्सव का शुभारंभ, अलग-अलग राज्यों से आए लोगों ने प्रस्तुत किए कार्यक्रम, सीएम योगी भी हुए शामिल

13 Nov 2025

VIDEO: मड़ियांव थाने के पीछे सहारा लॉन की गली में 10 दिन से खड़ी लावारिस कार, दहशत में लोग

13 Nov 2025
विज्ञापन

Kullu: एसपीयू की ग्रुप-एक और तीन संगीत की स्पर्धाओं में हुनर दिखा रहे विद्यार्थी

13 Nov 2025

Mandi: ऐतिहासिक पड्डल मैदान में दो दिवसीय कॉलेज वार्षिक एथलेटिक्स मीट शुरू

13 Nov 2025
विज्ञापन

VIDEO: जनजाति भागीदारी उत्सव का शुभारंभ, सीएम योगी बोले- ये जनजाति समाज को समझने का मंच

13 Nov 2025

Shahjahanpur News: अफसरों पर मनमानी का आरोप, रोडवेज कर्मचारी संघ ने किया विरोध प्रदर्शन

13 Nov 2025

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बोल ने धूमधाम से मनाया वार्षिक समारोह, विधायक विवेक शर्मा रहे मुख्य अतिथि

13 Nov 2025

VIDEO: फिरोजाबाद में मेडिकल वेस्ट का क्या हो रहा है...ये वीडियो देख रह जाएंगे हैरान

13 Nov 2025

Rohtas: रोहतास में स्ट्रांग रूम परिसर में घुसा ट्रक, क्या बोले डीएम उदिता सिंह और एसपी रौशन कुमार?

13 Nov 2025

चार बीघे के पुआल में लगी आग, VIDEO

13 Nov 2025

विंध्य धाम पहुंचे खेसारी लाल, बोले- मैं चुनाव को लेकर मां के दरबार में नहीं आया हूं; VIDEO

13 Nov 2025

राजपुरा में आग का गोला बनी बीएमडब्ल्यू, चालक ने सनरूफ तोड़कर बचाई जान

13 Nov 2025

VIDEO: सकीट में मिनी बाल क्रीड़ा महोत्सव...दौड़, कबड्डी और ऊंची कूद में बच्चों ने दिखाया दम

13 Nov 2025

MP News: प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव में पहुंचे सीएम, बोले- शिरडी और बालाजी जैसा आस्था स्थल बनेगा ‘दद्दा जी’ धाम

13 Nov 2025

Ferozpur: हुसैनीवाला बॉर्डर की ऐतिहासिक रेल और केसरी-ए-हिंद पुल की कहानी

VIDEO: दीप्ति शर्मा का रोड शो हुआ शुरू, हजारों लोगों की जुटी भीड़

13 Nov 2025

जमीनी विवाद में 19 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या

13 Nov 2025

VIDEO: लखनऊ नगर निगम में आयोजित कार्यकारिणी की बैठक

13 Nov 2025

VIDEO : जनजाति भागीदारी उत्सव का शुभारंभ, कलाकारों ने अपनी आर्ट का प्रदर्शन किया

13 Nov 2025

विधायक सुदर्शन सिंह बबलू बोले-हमारी सरकार ने धरातल पर काम किया, पिछली सरकार ने सिर्फ घोषणाएं कीं

13 Nov 2025

नाहन: विद्यार्थियों को बताया आपदा के समय कैसे करें प्राथमिक उपचार

13 Nov 2025

VIDEO: दीप्ति शर्मा का भावना क्लास इन तिराहे पर हुआ भव्य स्वागत, गुब्बारे छोड़कर शुरू किया गया रोड शो

13 Nov 2025

मिर्जापुर में मौत का लाइव वीडियो आया सामने

13 Nov 2025

Video : लालबाग खंदारी बाजार के मकान नंबर-121 डॉ शाहीन के घर पर अंदर से लगा ताला

13 Nov 2025

VIDEO: दीप्ति शर्मा पहुंची आगरा, देखें किस तरह हुआ स्वागत

13 Nov 2025

VIDEO: कुछ देर में ब्रज भूमि की पावन धरा पर पहुंचेगी सनातन एकता पदयात्रा

13 Nov 2025

दिल्ली धमाके के बाद मेरठ में अलर्ट, वाहनों की सख्त चेकिंग, पुलिसकर्मियों ने गाड़ियों से उतरवाई ब्लैक फिल्म

13 Nov 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed