{"_id":"69ba747a7d6cf670fa0eeafb","slug":"video-mandi-mata-sharda-fairs-to-be-held-in-bhalarihda-on-march-25-and-26-2026-03-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: 25 व 26 मार्च को भालारिहड़ा में आयोजित होंगे माता शारदा के मेले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: 25 व 26 मार्च को भालारिहड़ा में आयोजित होंगे माता शारदा के मेले
बुधवार को शारदा माता मेला भालारिहड़ा के आयोजन को लेकर बैठक आयोजित की गई। इस दौरान मेला कमेटी का भी गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से संजय जमवाल को कमेटी अध्यक्ष,दीपा कुमारी को सचिव,अंकित कुमार को कोषाध्यक्ष, रीमा देवी को उपाध्यक्ष व अजय कुमार को सहसचिव चुना गया। बैठक में तय किया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 25 व 26 मार्च को शारदा माता मंदिर भालारिहड़ा में अष्टमी व नवमी के मेले आयोजित किए जाएंगे। बैठक में मेलों के आयोजन को लेकर चर्चा की गई और मेलों की रूपरेखा तैयार की गई। जानकारी देते हुए मेला कमेटी के अध्यक्ष संजय जम्वाल ने बताया कि आगामी शारदा माता मेले के सफल एवं व्यवस्थित आयोजन को लेकर मेला कमेटी पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मेले में सांस्कृतिक, खेलकूद एवं सामाजिक कार्यक्रमों की विविध श्रृंखला आयोजित की जा रही है, जिससे क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और प्रतिभाओं को मंच मिल सके। उन्होंने क्षेत्र के व्यापारी वर्ग को भी मेले में स्टॉल लगाने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि मेले में स्टॉल लगाने के लिए व्यापारियों से कोई भी शुल्क नहीं लिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।