{"_id":"6aed5dd99e1be5ddca05dca9","slug":"video-mandi-food-safety-department-raid-rotten-paneer-cockroach-flour-2026-11-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी बस अड्डे पर खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, पांच किलो खराब पनीर और कॉकरोच वाला आटा करवाया नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी बस अड्डे पर खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, पांच किलो खराब पनीर और कॉकरोच वाला आटा करवाया नष्ट
Ankesh Dogra
Updated Fri, 06 Nov 2026 10:28 AM IST
Link Copied
हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर में खाद्य एवं सुरक्षा विभाग ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर सख्त कार्रवाई की है। वीरवार को विभाग की टीम ने शहर के विभिन्न ढाबों, दुकानों और मिठाई की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान मंडी बस अड्डा परिसर में करीब पांच किलो खराब पनीर, कॉकरोच मिला गूंथा हुआ आटा, बासी सब्जियां और चूहों के कुतरे हुए बैंगन मौके पर ही नष्ट करवाए गए। विभाग की इस कार्रवाई से खाद्य कारोबारियों में हड़कंप मच गया।
निरीक्षण के दौरान बस अड्डा स्थित एक ढाबे में करीब पांच किलो पनीर खराब हालत में मिला। पनीर से बदबू आ रही थी और वह खाने योग्य नहीं था। इसे लोगों के स्वास्थ्य के लिए अनुपयुक्त मानते हुए विभागीय टीम ने मौके पर ही नष्ट करवा दिया।
इसी तरह बस अड्डा परिसर के एक अन्य ढाबे में गूंथे हुए आटे में कॉकरोच पाए गए। टीम ने इस आटे को भी इस्तेमाल के अयोग्य मानते हुए नष्ट करवा दिया। इसके अलावा अन्य प्रतिष्ठानों में रखी बासी सब्जियां और चूहों के कुतरे हुए बैंगन भी मिले, जिन्हें मौके पर ही फिंकवा दिया गया।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शहर की मिठाई की दुकानों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान बर्फी, बेसन के लड्डू और काजू जलेबी के सैंपल जांच के लिए भरे गए हैं। इन नमूनों के माध्यम से खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान शहर के छह प्रतिष्ठानों में स्वच्छता संबंधी कमियां पाई गईं। विभाग ने इनके चालान किए। ये प्रतिष्ठान बिना पंजीकरण के भी संचालित किए जा रहे थे। इसके अलावा खुले में सिगरेट बेचने के मामले में दो दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई। दोनों से पांच-पांच हजार रुपये के हिसाब से कुल 10 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।
विभागीय आयुक्त एलडी ठाकुर ने बताया कि निरीक्षण के दौरान खाद्य पदार्थों के रखरखाव, साफ-सफाई और गुणवत्ता से जुड़ी अनियमितताएं सामने आई हैं। नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि पैकेट बंद और खुली खाद्य सामग्री खरीदते समय उसकी अच्छी तरह जांच-पड़ताल करें। किसी भी तरह की शंका या शिकायत होने पर खाद्य सुरक्षा विभाग को सूचित करें, ताकि लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।