{"_id":"69f06db20ad1bfe62108a9ec","slug":"video-mandi-dharampur-sarkaghat-road-restored-after-a-week-people-heave-a-sigh-of-relief-2026-04-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: एक सप्ताह बाद बहाल हुआ धर्मपुर-सरकाघाट मार्ग, लोगों ने ली राहत की सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: एक सप्ताह बाद बहाल हुआ धर्मपुर-सरकाघाट मार्ग, लोगों ने ली राहत की सांस
करीब एक सप्ताह तक बंद रहने के बाद धर्मपुर–सरकाघाट मुख्य मार्ग को आखिरकार यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है। इस मार्ग पर कैंची मोड़ के पास डंगा गिरने से सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसके चलते वाहनों की आवाजाही ठप हो गई थी। प्रशासन और लोकनिर्माण विभाग की ओर से युद्धस्तर पर किए गए कार्य के बाद अब इस मार्ग पर फिर से यातायात सुचारू रूप से शुरू हो गया है। मार्ग बंद होने के दौरान लोगों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान वैकल्पिक मार्ग से वाहनों की आवाजाही करवाई जा रही थी, लेकिन वह मार्ग संकरा और जोखिम भरा होने के कारण लोगों को अतिरिक्त समय और परेशानी झेलनी पड़ रही थी। मार्ग के बहाल होने पर स्थानीय लोगों और वाहन चालकों ने राहत की सांस ली है। प्रताप सिंह, भीम सिंह, सतीश कुमार, विशाल कुमार, विमला देवी और संतोष कुमार सहित कई लोगों ने बताया कि इस सड़क के बंद होने से उन्हें रोजमर्रा के कामों के लिए लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा था। अब मार्ग खुलने से समय की बचत के साथ-साथ सफर भी आसान हो गया है। लोकनिर्माण विभाग मंडल धर्मपुर के अधिशाषी अभियंता ई. अशुंमन सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग की टीम ने लगातार कार्य करते हुए सड़क को बहाल किया है। उन्होंने कहा कि अब इस मार्ग पर विधिवत रूप से वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी गई है और स्थिति पूरी तरह सामान्य हो चुकी है। स्थानीय प्रशासन और विभाग की तत्परता से मार्ग बहाल होने पर क्षेत्रवासियों ने संतोष व्यक्त किया है और उम्मीद जताई है कि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं से निपटने के लिए स्थायी समाधान भी किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।