{"_id":"6ae0729ab33d05eee8000b69","slug":"video-ladbharol-college-sebi-financial-literacy-seminar-2026-10-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी: लडभड़ोल महाविद्यालय में सेबी ने विद्यार्थियों को सिखाए निवेश के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: लडभड़ोल महाविद्यालय में सेबी ने विद्यार्थियों को सिखाए निवेश के गुर
राजकीय महाविद्यालय लडभड़ोल में भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के सहयोग से विद्यार्थियों के लिए वित्तीय साक्षरता पर एक दिवसीय ऑनलाइन सेमिनार का आयोजन किया गया। वाणिज्य विभाग के संयोजक डॉ. पंकज कुमार के संचालन में आयोजित इस संगोष्ठी में निशांत महाजन ने मुख्य वक्ता के रूप में भाग लिया।
सेमिनार के दौरान निशांत महाजन ने छात्र-छात्राओं को शेयर बाजार की कार्यप्रणाली, निवेश में जोखिम प्रबंधन और म्यूचुअल फंड के माध्यम से अनुशासित निवेश करने के व्यावहारिक तरीकों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को वित्तीय मामलों की समझ विकसित करने और निवेश से जुड़े निर्णय सोच-समझकर लेने के महत्व से अवगत करवाया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. मुनीष ठाकुर ने की। उन्होंने इस ज्ञानवर्धक आयोजन के लिए सेबी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कम उम्र से ही वित्तीय रूप से साक्षर होना बेहद जरूरी है।
ऑनलाइन आयोजित इस सत्र में महाविद्यालय के प्राध्यापकों सहित सभी विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने निवेश और डिजिटल बैंकिंग से जुड़े अपने संशयों को दूर किया तथा वित्तीय विषयों की व्यावहारिक जानकारी प्राप्त की।
महाविद्यालय में आयोजित इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को वित्तीय मामलों के प्रति जागरूक करना और उन्हें भविष्य में जिम्मेदारी के साथ आर्थिक निर्णय लेने के लिए प्रेरित करना रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।