{"_id":"6aa002476354da32b3039f80","slug":"video-kyolidhar-emerges-as-the-overall-champion-in-the-seraj-zones-block-level-under-19-girls-sports-competition-2026-09-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी: सराज जोन की खंड स्तरीय अंडर-19 छात्रा वर्ग खेलकूद में क्योलीधार बना ओवरऑल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: सराज जोन की खंड स्तरीय अंडर-19 छात्रा वर्ग खेलकूद में क्योलीधार बना ओवरऑल चैंपियन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय क्योलीधार में 5 से 8 सितंबर तक आयोजित अंडर-19 छात्रा वर्ग की सराज जोन की खंड स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। समापन समारोह में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व सचिव हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी व पूर्व निदेशक सीडी बैंक महेंद्र ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्य गुलशन वर्मा, विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष पुष्प राज ठाकुर, स्टाफ, विद्यार्थियों और स्थानीय गणमान्य लोगों ने उनका स्वागत किया। प्रतियोगिता के खेल परिणामों में वॉलीबाल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय क्योलीधार ने प्रथम स्थान हासिल किया। टीम ने डीपीई देवेंद्र कुमार के मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। बैडमिंटन में भी केशोलीधार स्कूल प्रथम रहा, जबकि कबड्डी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थुनाग ने पहला स्थान हासिल किया। खो-खो में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शोधाधार विजेता रहा। इसके अलावा इंडोर खेल शतरंज और मार्च पास्ट में केशोलीधार स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय केशोलीधार को ओवरऑल चैंपियन घोषित किया गया। अनुशासन पुरस्कार संयुक्त रूप से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शिकावरी तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराची को प्रदान किया गया। भाषण में केशोलीधार प्रथम, जबकि एकांकी नाटक में सराची विजेता रहा। लोक नृत्य में केशोलीधार ने प्रथम स्थान हासिल किया। वोकल म्यूजिक में सराची विजेता रहा, जबकि समूह गान में केशोलीधार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मुख्यातिथि महेंद्र ठाकुर ने विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।