Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Mandi News
›
Kisan Sabha to launch a 'people's rights campaign' (Janadhikar Abhiyan) in Dharampur, focusing on local issues.
{"_id":"6b0a8bdffb5f373fb20f123c","slug":"video-kisan-sabha-to-launch-a-peoples-rights-campaign-janadhikar-abhiyan-in-dharampur-focusing-on-local-issues-2026-11-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी: धर्मपुर में स्थानीय समस्याओं को लेकर किसान सभा चलाएगी जनाधिकार अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: धर्मपुर में स्थानीय समस्याओं को लेकर किसान सभा चलाएगी जनाधिकार अभियान
हिमाचल किसान सभा की धर्मपुर खंड कमेटी ने क्षेत्र की लंबित समस्याओं और विकास कार्यों में हो रही देरी को लेकर दिसंबर के पहले सप्ताह से जनाधिकार जनसंपर्क अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। किसान सभा का आरोप है कि दो माह पूर्व प्रशासन को सौंपे गए मांगपत्रों पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ऐसे में अब क्षेत्रीय और पंचायत स्तर पर बैठकों के माध्यम से जनता को लामबंद कर मांगों को लेकर आंदोलन तेज किया जाएगा। यह निर्णय किसान सभा खंड कमेटी की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता खंड अध्यक्ष करतार सिंह चौहान ने की। इसमें जिला महासचिव भूपेंद्र सिंह सहित खंड सचिव मिलाप चंदेल, उपाध्यक्ष रीता देवी, प्रकाश सकलानी, कुलदीप ठाकुर, राजेंद्र पॉल, श्याम सिंह, रमेश चंद, बाला राम, प्रकाश वर्मा, मनोज कुमार, कुलदीप बिष्ट, मिलखी राम, सुरेंद्र गुलेरिया, लुद्दर सिंह और भोला दत्त सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।