फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   kangna ranaut government employees remark public apology demand jogindernagar

मंडी: सरकारी कर्मचारियों के सम्मान को ठेस पहुंचाने का आरोप, कंगना से सार्वजनिक माफी की मांग

Mon, 07 Sep 2026 04:38 PM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Mon, 07 Sep 2026 04:38 PM IST
kangna ranaut government employees remark public apology demand jogindernagar
मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद कंगना रनौत की ओर से सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को फटकार लगाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सोशल मीडिया पर कथित वीडियो वायरल होने के बाद अब इसे लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई है। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा ने कंगना रनौत के कथित बयान की कड़ी निंदा करते हुए उनसे सार्वजनिक मंच पर माफी मांगने की मांग की है। सोमवार को जोगिंदरनगर के एक दिवसीय प्रवास के दौरान अनुराग शर्मा ने कहा कि सरकारी अधिकारी और कर्मचारी प्रदेश में विकासात्मक कार्यों की रीढ़ हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सार्वजनिक मंच पर अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रति अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने से उनका मनोबल प्रभावित होता है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को अपनी गरिमा और संयम बनाए रखना चाहिए। अनुराग शर्मा ने कंगना रनौत को अपनी भाषा शैली में सुधार करने की नसीहत देते हुए कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों के सम्मान से समझौता नहीं किया जा सकता। उन्होंने मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई किए जाने की भी मांग उठाई। राज्यसभा सांसद ने संसदीय क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए आवंटित बजट के इस्तेमाल को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यदि पिछले दो वर्षों में करोड़ों रुपये का बजट खर्च नहीं हो पाया है तो इसके लिए सांसद की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठते हैं। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में जनप्रतिनिधियों के साथ अधिकारी और कर्मचारी भी मिलकर काम करते हैं। ऐसे में किसी एक पक्ष को विकास कार्यों में देरी के लिए जिम्मेदार ठहराना उचित नहीं है। जोगिंदरनगर पहुंचने पर स्थानीय व्यापार मंडल और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनुराग शर्मा का स्वागत किया। कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर ने उन्हें शॉल और टोपी भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष संतोष कुमार और उपाध्यक्ष प्यार चंद वालिया ने शहरी क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए बजट का प्रावधान करने की मांग रखी। मौके पर एसडीएम मनीश चौधरी और थाना प्रभारी रणजीत सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर पंचायत सहायक लखनऊ के इको गार्डन में कर रहे प्रदर्शन

07 Sep 2026

कांगड़ा: जालग में खेल मैदान पर दमखम दिखा रहीं बेटियां, 26 स्कूलों की 250 छात्राओं में कड़ा मुकाबला

07 Sep 2026

सुल्तानपुर में भरभराकर गिरी कच्चे मकान की मुंडेर, मलबे में दबकर महिला की मौत; बेटा घायल

07 Sep 2026

रायबरेली में संदिग्ध हालत में युवक को गोली लगी, पुलिस कर रही जांच

07 Sep 2026

ऊना: रात को जंगली सुअर-नीलगाय, दिन में बंदर और बेसहारा पशु कर रहे मक्की तबाह, किसान परेशान

07 Sep 2026
विज्ञापन

बालीचौकी में टला बड़ा हादसा: ट्रैवलर की ब्रेक फेल, 10 यात्रियों की जान बचाने को दीवार से भिड़ाई गाड़ी

07 Sep 2026

राम मंदिर में चंपत राय की एंट्री! बंद कमरे में तीन घंटे तक की बैठक; दिए निर्देश

07 Sep 2026
विज्ञापन

लखनऊ में बारिश के बाद गोमती नगर के सिनेपोलिस मॉल के बाहर जलभराव

07 Sep 2026

लखनऊ में पॉलिटेक्निक चौराहे से कमता की तरफ जाने वाले मार्ग पर सुबह-सुबह लगा लंबा जाम

07 Sep 2026

VIDEO: पालतू कुत्ते ने पूरे परिवार को काटा, घर से बीहड़ तक खदेड़ने के बाद फिर लौटा; पड़ोसियों में भी दहशत

07 Sep 2026

VIDEO: बारिश में भर भराकर गिरा मकान, बाल बाल बचे परिजन

07 Sep 2026

पठानकोट में दो हजार का टोल बचाने के लिए लिंक सड़कों पर दाैड़ रही मौत, गुस्साए लोगों ने ट्रक रोके

फिरोजपुर मंडी में शुरू हुई धान की आवक, एक अक्टूबर से होगी सरकारी खरीद

मसूरी: अपर माल रोड पर चला बुलडोजर, अवैध दुकानों को किया ध्वस्त

07 Sep 2026

देहरादून: डोईवाला की कुड़कावाला बस्ती में आवारा कुत्तों के झुंड ने बाड़े में घुसकर भेड़-बकरियों पर किया हमला, 37 घायल

07 Sep 2026

हमीरपुर: पदोन्नति से लेकर कैशलेस स्वास्थ्य बीमा तक, हमीरपुर में प्रवक्ता संघ ने उठाईं कई मांगें

मंडी: बीएससी-एमएससी इंटीग्रेटेड प्रोग्राम में नए दाखिले बंद

07 Sep 2026

ऊना में अचानक छाई घनी धुंध, विजिबिलिटी हुई बेहद कम, वाहनों की लाइटें बनी सहारा

07 Sep 2026

हमीरपुर: कबड्डी के फाइनल में पहुंचा डिडवीं स्कूल, लदरौर को 54-19 से दी करारी शिकस्त

लखनऊ में जलभराव से राहत के नाम पर सीधे मुख्य सड़क पर बहाया जा रहा नाली का पानी

07 Sep 2026

मोगा के जीरा रोड पर ई-रिक्शा और मोटरसाइकिल की टक्कर, बाइक में लगी आग

लखनऊ में बारिश के बाद इंदिरा नगर के सेक्टर-9 में जलभराव

07 Sep 2026

गोंडा में पीआरवी पर पथराव और पुलिस टीम पर हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

07 Sep 2026

गोंडा में शराब दुकान के सेल्समैन से लूट का खुलासा, मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार

07 Sep 2026

दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने का सामने आया सीसीटीवी फुटेज

07 Sep 2026

फरीदकोट में नशा तस्करों पर सख्त कार्रवाई की इंप्रूवमेंट ट्रस्ट चेयरमैन ने की तारीफ

फरीदकोट में नशा तस्करों के ठिकानों पर पुलिस की छापेमारी, 125 कर्मचारियों ने चलाया सर्च ऑपरेशन

VIDEO: डीडीहाट के रामलीला मैदान में खेला गया वॉलीबाल का फाइनल मुकाबला

07 Sep 2026

उज्जैन: अजा एकादशी पर भांग से सजे बाबा महाकाल, चांदी का मुकुट और मुंड माला से हुआ दिव्य शृंगार

07 Sep 2026

VIDEO: नंदोत्सव का छाया उल्लास, कृष्ण भक्ति में डूब श्रद्धालु

06 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed