{"_id":"6a7aa7b6d0d77fe9dd0fbc0b","slug":"video-jalogi-rockfall-mandi-kullu-highway-traffic-blocked-heavy-rain-2026-08-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi-Kullu Highway: भारी बारिश में झलोगी के पास पहाड़ी से गिरे पत्थर, मंडी-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi-Kullu Highway: भारी बारिश में झलोगी के पास पहाड़ी से गिरे पत्थर, मंडी-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात रोका
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बीच मंडी-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह यातायात बाधित हो गया। झलोगी के पास पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने के कारण करीब सुबह सात बजे से मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने एहतियाती कदम उठाते हुए दोनों ओर से वाहनों को रोक दिया।
जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह झलोगी क्षेत्र में बारिश के दौरान अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने शुरू हो गए। पत्थर सड़क पर गिरने के कारण किसी अप्रिय घटना की आशंका बढ़ गई। इसके बाद हनोगी टनल, पंडोह डैम और मंडी की तरफ से आने-जाने वाले वाहनों को रोककर रखा गया।
मार्ग बंद होने से मंडी-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। बारिश के बीच पहाड़ी से दोबारा पत्थर गिरने का खतरा बना हुआ है। ऐसे में प्रशासन ने फिलहाल यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यातायात बहाल करने की कार्रवाई रोक रखी है।
क्षेत्र में लगातार बारिश जारी है। मंगलवार 11 अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी के बीच झलोगी में पहाड़ी से पत्थर गिरने की घटना ने मंडी-कुल्लू मार्ग पर सफर करने वाले लोगों की चिंता बढ़ा दी है।
प्रशासन और पुलिस की टीम स्थिति पर नजर बनाए हुए है। बारिश रुकने और सड़क को सुरक्षित घोषित किए जाने के बाद ही मार्ग से गिरे पत्थरों को हटाने का काम शुरू किया जाएगा। संबंधित विभाग की मशीनरी और कर्मचारी मौके की स्थिति सामान्य होने के बाद सड़क को यातायात के लिए खोलने की कार्रवाई करेंगे।
फिलहाल यात्रियों से मार्ग की स्थिति स्पष्ट होने तक सावधानी बरतने की अपील की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।