{"_id":"6ac75cd00858795994059da2","slug":"video-jairam-thakur-targets-sukhu-holly-lodge-pratibha-singh-statement-rohru-2026-10-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी: जयराम ठाकुर बोले- हॉलीलॉज को 'डिस्लॉज' करने में सफल मान रहे सीएम सुक्खू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: जयराम ठाकुर बोले- हॉलीलॉज को 'डिस्लॉज' करने में सफल मान रहे सीएम सुक्खू
Ankesh Dogra
Updated Thu, 08 Oct 2026 03:03 PM IST
Link Copied
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के हालिया बयान को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर निशाना साधा है। मंडी में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि स्वर्गीय वीरभद्र सिंह को भूलाकर मुख्यमंत्री सुक्खू यह मान बैठे हैं कि वह हॉलीलॉज को ‘डिस्लॉज’ करने की कोशिशों में सफल हो गए हैं।
प्रतिभा सिंह ने हाल में रोहड़ू में मुख्यमंत्री सुक्खू के कार्यक्रमों में वीरभद्र सिंह के नाम और तस्वीरों के कथित तौर पर नहीं होने पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा था कि वीरभद्र सिंह का योगदान इतनी जल्दी भुलाया नहीं जा सकता। The Times of India
इसी बयान के संदर्भ में जयराम ठाकुर ने कहा कि स्वर्गीय वीरभद्र सिंह रोहड़ू से पांच बार विधायक रहे और इस क्षेत्र से उनका लंबे समय तक राजनीतिक जुड़ाव रहा। जयराम ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने रोहड़ू जाकर उनके योगदान को दरकिनार करने की कोशिश की।
जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री का रवैया ऐसा बन चुका है कि वह किसी भी नेता के योगदान को मानना नहीं चाहते। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के भीतर चल रही कलह अब सार्वजनिक रूप से सामने आने लगी है।
मंडी सदर से भाजपा विधायक अनिल शर्मा की ओर से सांसदों से सहयोग नहीं मिलने संबंधी बातों पर भी जयराम ठाकुर ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अनिल शर्मा भाजपा के विधायक हैं और यदि उन्हें सांसदों से किसी तरह का सहयोग नहीं मिल रहा है तो वह इस विषय को संगठन के भीतर उठा सकते हैं।
जयराम ने कहा कि ऐसे मामलों में मीडिया के माध्यम से जवाब देना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि अनिल शर्मा की बातों पर संगठन के स्तर पर चर्चा की जाएगी।
जयराम ठाकुर ने मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत के बयान को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कंगना ने जो बयान दिया था, वह प्रदेश सरकार की ओर से लिए जा रहे कर्ज के संदर्भ में था।
मंडी में भाजपा महिला मोर्चा की ओर से आयोजित रंगोली कार्यक्रम में शामिल हुए जयराम ठाकुर ने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी बधाई दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।