Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Mandi News
›
Inactive office-bearers should voluntarily step down; action will be taken against those weakening the organization.
{"_id":"6aa28f622ce6322cf7068872","slug":"video-inactive-office-bearers-should-voluntarily-step-down-action-will-be-taken-against-those-weakening-the-organization-2026-09-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"जोगिंद्रनगर: निष्क्रिय पदाधिकारी स्वेच्छा से छोड़ दें पद, संगठन कमजोर करने वालों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोगिंद्रनगर: निष्क्रिय पदाधिकारी स्वेच्छा से छोड़ दें पद, संगठन कमजोर करने वालों पर होगी कार्रवाई
ब्लॉक कांग्रेस जोगिंद्रनगर की बैठक में संगठन को सक्रिय और मजबूत करने को लेकर पदाधिकारियों को दोटूक संदेश दिया गया। बैठक में निष्क्रिय पदाधिकारियों को स्वेच्छा से पद छोड़ने की चेतावनी दी गई। साथ ही संगठन को कमजोर करने या पार्टी गतिविधियों से दूरी बनाए रखने वाले कार्यकर्ताओं के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की बात कही गई। गुरुवार को जोगिंद्रनगर में हुई बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अधिवक्ता इंद्र सिंह ने की। उन्होंने कहा कि संगठन में जिम्मेदारी लेने वाले पदाधिकारियों को पार्टी के लिए समय देना होगा। जो पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी निभाने में सक्षम नहीं हैं, वे स्वेच्छा से पद छोड़ दें। ऐसा नहीं करने पर संगठन स्तर पर उन्हें पद से हटाने की कार्रवाई की जा सकती है। बैठक में जिला कांग्रेस संगठन के महासचिव प्रकाश कश्यप ने कहा कि ब्लॉक स्तर पर संगठन की गतिविधियों पर प्रदेश और पार्टी हाईकमान की नजर है। कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की सक्रियता के आधार पर आगामी अभियानों में उनकी जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि संगठन में लापरवाही और निष्क्रियता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं बेहतर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को संगठन में उचित सम्मान दिलाने की सिफारिश की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।