{"_id":"6abba97b605d018c8304d6b4","slug":"video-horticulture-minister-jagat-singh-negi-inspected-the-baragaon-cluster-2026-09-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी: बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने बड़ागांव क्लस्टर का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने बड़ागांव क्लस्टर का किया निरीक्षण
हिमाचल प्रदेश के बागवानी, राजस्व एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने मंगलवार को द्रंग विकास खंड के अंतर्गत बड़ागांव क्लस्टर का निरीक्षण कर एचपी शिवा परियोजना के तहत चल रहे बागवानी विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से परियोजना के तहत किए जा रहे विभिन्न कार्यों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। बड़ागांव क्लस्टर एचपी शिवा परियोजना के तहत विकसित किया जा रहा है। यहां 62 किसान-बागवानों की करीब 12 हेक्टेयर भूमि पर 12,753 उन्नत किस्म के अमरूद के पौधे रोपे गए हैं। इन कार्यों पर करीब 1 करोड़ 29 लाख 31 हजार रुपये की राशि खर्च की गई है। क्लस्टर में ललित, श्वेता, हिसार सफेदा और जारवी रेड जैसी अमरूद की उन्नत किस्में लगाई गई हैं। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने भूमि विकास, सौर बाड़बंदी और ड्रिप सिंचाई प्रणाली की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी एजेंसी को ड्रिप सिंचाई से जुड़े शेष कार्यों को आगामी पांच दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सिंचाई व्यवस्था समय पर पूरी होने से पौधों को पर्याप्त पानी उपलब्ध होगा और उनकी वृद्धि प्रभावित नहीं होगी। मंत्री ने कहा कि द्रंग विकास खंड में एचपी शिवा परियोजना के तहत कुल 8 क्लस्टरों का चयन किया गया है। इन क्लस्टरों में 99.77 हेक्टेयर भूमि को परियोजना के दायरे में शामिल किया गया है। इस अवसर पर एचपीएमसी बोर्ड ऑफ डायरेक्टर जोगिंद्र गुलेरिया, जिला कांग्रेस महासचिव हेम सिंह ठाकुर, द्रंग कांग्रेस कमेटी ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर, कांग्रेस मंडलाध्यक्ष पधर गिरधारी लाल भंगालिया, एनजीओ फेडरेशन प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष पीर सहाय ठाकुर, पूर्व द्रंग ब्लॉक अध्यक्ष बामण देव, एसडीएम पधर सुरजीत सिंह, डीएसपी लोकेंद्र सिंह नेगी, परियोजना निदेशक समीर राणा, उपनिदेशक उद्यान मंडी संजय गुप्ता, खंड विकास अधिकारी विनय चौहान, डॉ. कुलकीर्ति, क्लस्टर प्रधान महेंद्र ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी- कर्मचारी और बड़ी संख्या में किसान-बागवान उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।