फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Inter-college volleyball and chess competition kicks off at Drang College.

Mandi News: द्रंग कॉलेज में अंतर महाविद्यालय वॉलीबाल-शतरंज प्रतियोगिता का आगाज

Tue, 29 Sep 2026 07:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 07:19 PM IST
विज्ञापन
Inter-college volleyball and chess competition kicks off at Drang College.
वॉलीबाल में जोगिंद्रनगर ने सराज काॅलेज को 3-1 के अंतर से हराया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। राजकीय महाविद्यालय द्रंग स्थित नारला में सरदार पटेल विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय वॉलीबाल एवं शतरंज प्रतियोगिताओं का मंगलवार को शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिताओं के पुरुष और महिला वर्ग में विश्वविद्यालय से संबद्ध विभिन्न महाविद्यालयों की टीमें और खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

उद्घाटन समारोह में एसपीयू के कुलपति प्रो. ललित कुमार अवस्थी मुख्य अतिथि रहे। एलआईसी के मुख्य सलाहकार घनश्याम ठाकुर और एसपीयू के परीक्षा नियंत्रक सनील कुमार ठाकुर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कॉलेज प्राचार्य निशा वैद्य ने अतिथियों का स्वागत किया। विभिन्न महाविद्यालयों से पहुंचे कंटिंजेंट इंचार्जों को स्मृति-चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। छात्राओं ने एकल नृत्य, नाटी और पंजाबी नृत्य की प्रस्तुतियां देकर समारोह में सांस्कृतिक रंग भरा। पुरुष वॉलीबाल के पहले मुकाबले में राजकीय महाविद्यालय जोगिंद्रनगर ने राजकीय महाविद्यालय सराज लंबाथाच को 3-1 सेट के अंतर से हराया। शतरंज प्रतियोगिता में भी खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed