{"_id":"6ad9ec8f8128f8222c09139c","slug":"video-horticulture-and-revenue-minister-jagat-singh-negi-inaugurated-the-plant-health-centre-2026-10-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी: बागवानी व राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने पौध स्वास्थ्य केंद्र का किया लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: बागवानी व राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने पौध स्वास्थ्य केंद्र का किया लोकार्पण
उद्यान, राजस्व, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज गोहर उपमंडल के बाढू में लगभग एक करोड़ 54 लाख की विभिन्न विकास योजनाओं के उद्घाटन किए। उन्होंने गोहर के उद्यान विस्तार केंद्र बाढू में लगभग 52 लाख रुपये से नवनिर्मित उद्यान प्रसार अधिकारी कार्यालय सह आवासीय भवन, फल संतति और प्रदर्शनी बाग़ मधान में 66 लाख की लागत से नवनिर्मित उद्यान प्रसार अधिकारी कार्यालय-सह-आवासीय भवनों तथा करीब 36 लाख रुपए की लागत से निर्मित पौध स्वास्थ्य केंद्र सुंदरनगर का उद्घाटन किया। बाढ़ू में जनसभा को संबोधित करते हुए बागवानी मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार की एचपी शिवा परियोजना प्रदेश में बागवानी क्षेत्र को बढ़ावा देने और किसानों की आय में वृद्धि करने की दिशा में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। परियोजना के अंतर्गत क्षेत्र की जलवायु और भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप उच्च गुणवत्ता वाले फलदार पौधे लगाए जा रहे हैं। आम, अमरूद, लीची, संतरा तथा अन्य उपोष्णकटिबंधीय फलों की खेती को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
इस अवसर पर अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास निगम के चेयरमैन लाल सिंह कौशल, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष नरेश चौहान, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रधान दीप शर्मा, वरिष्ठ उप प्रधान दलीप कुमार,पंचायत समिति सदस्य किलिंग बिंद्रा शर्मा ,कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह गुड्डू, युवा कांग्रेस के जिला महामंत्री करण राणा, नाचन के उपाध्यक्ष प्रेम सिंह, ग्राम पंचायत शिल्हणु की प्रधान निशु कुमारी, किलिंग के प्रधान केसर सिंह, उद्यान विभाग हिमाचल प्रदेश के निदेशक डॉ. सतीश शर्मा, अतिरिक्त निदेशक डॉ. विद्या प्रकाश वैन्स, उपमंडलाधिकारी (ना.) गोहर देवी राम, उपनिदेशक उद्यान मंडी डॉ. संजय गुप्ता सहित पंचायतों के प्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।