फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   himachal rajiv gandhi self employment startup scheme 129 bus routes mandi

मंडी में 129 रूटों पर चलेंगी निजी बसें, इलेक्ट्रिक बस खरीदने पर 50% सब्सिडी

Wed, 28 Oct 2026 11:27 AM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Wed, 28 Oct 2026 11:27 AM IST
himachal rajiv gandhi self employment startup scheme 129 bus routes mandi
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में ग्रामीण क्षेत्रों तक बस सुविधा पहुंचाने और युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत 129 रूटों को चिह्नित किया गया है। ये वे रूट हैं, जहां फिलहाल बस सुविधा उपलब्ध नहीं है। जिला रोजगार कार्यालय ने इन रूटों की सूची मंजूरी के लिए भेज दी है। मंजूरी मिलने के बाद इच्छुक लोग योजना के तहत बस खरीदकर इन रूटों पर संचालन कर सकेंगे। योजना के तहत इलेक्ट्रिक बस खरीदने वाले लाभार्थियों को 50 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी, जबकि डीजल बस खरीदने पर 30 प्रतिशत सब्सिडी का प्रावधान है। जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान के अनुसार, इसके तहत 32 सीटर से अधिक क्षमता वाली बड़ी बसें खरीदी जा सकेंगी। राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत बस खरीदने के इच्छुक लोगों को वाहन के प्रकार के अनुसार सब्सिडी दी जाएगी। इलेक्ट्रिक बस खरीदने पर 50 प्रतिशत और डीजल बस खरीदने पर 30 प्रतिशत सब्सिडी मिलेगी। योजना का उद्देश्य ऐसे क्षेत्रों में परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाना है, जहां लोगों को नियमित बस सेवा नहीं मिल पा रही है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवाजाही आसान होने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ सकते हैं। जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि योजना के तहत खरीदी गई बसों में यात्रा करने वाले लोगों को सरकार की ओर से निर्धारित किराया रियायतों का लाभ भी मिलेगा। यानी सरकारी बसों में यात्रियों को मिलने वाली निर्धारित छूट इन बसों में भी मान्य होगी। इसके बदले नियमों और निर्धारित शर्तों को पूरा करने वाले बस संचालकों को इलेक्ट्रिक बस के लिए 75 हजार रुपये और डीजल बस के लिए 50 हजार रुपये का प्रोत्साहन देने का प्रावधान है। अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि सरकार का उद्देश्य योजना के माध्यम से लोगों को स्वरोजगार उपलब्ध करवाना, ग्रामीण क्षेत्रों में बस सुविधा शुरू करना और पर्यावरण के अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि योजना के तहत आवेदन करने के इच्छुक लोग अपने नजदीकी रोजगार कार्यालय से संपर्क कर इसकी पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और अन्य शर्तों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। फिलहाल मंडी जिले के 129 रूटों की सूची मंजूरी के लिए भेजी गई है। इन रूटों को स्वीकृति मिलने के बाद ही आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

लखनऊ: मतदान केंद्र में कई बार हुई सपा और भाजपा कार्यकर्ताओं की झड़प, रोकनी पड़ी मतगणना

28 Oct 2026

VIDEO: आगरा एमएलसी मतगणना में घमासान, मारपीट, बवाल और आरोप; देखें वीडियो

28 Oct 2026

VIDEO: आगरा एमएलसी मतगणना में घमासान, भाजपा ने पुलिस पर लगाए आरोप

28 Oct 2026
विज्ञापन
विज्ञापन

VIDEO: ‘सपा के गुंडों ने बेरहमी से पीटा’, हरिकिशोर तिवारी का आरोप

28 Oct 2026

VIDEO: आगरा MLC काउंटिंग में नया मोड़! धरना खत्म, भाजपा प्रत्याशी ने छोड़ी मतगणना

28 Oct 2026
विज्ञापन

VIDEO: एमएलसी चुनाव मतगणना के दौरान हंगामा, सपा कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा

28 Oct 2026

VIDEO: सपा के स्नातक प्रत्याशी शशांक यादव और निर्दलीय अम्बरीश पाल सिंह ने उठाए सवाल

28 Oct 2026
विज्ञापन

लखनऊ: शिक्षक खंड में भाजपा के उमेश द्विवेदी लगातार तीसरी बार जीते, मतदाताओं का जताया आभार

28 Oct 2026

कुशीनगर पुलिस के डॉग स्क्वॉड में शामिल हुआ नौ माह का ट्रैकर श्वान बेली

28 Oct 2026

संतकबीरनगर: मकान से 735 किलो अवैध पटाखे बरामद, मालिक गिरफ्तार

28 Oct 2026

लखनऊ: आलमबाग स्थित बद्री प्रसाद सर्राफ की दुकान में लगी आग

28 Oct 2026

संतकबीरनगर: आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

28 Oct 2026

बस्ती: पुल पर मिले महिला के कपड़े और पत्र से मचा हड़कंप

28 Oct 2026

महराजगंज: चकबंदी प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप

28 Oct 2026

देवरिया: महिलाओं और बालिकाओं को अधिकारों व हेल्पलाइन की दी जानकारी

28 Oct 2026

कुशीनगर: सिंधुआ बाजार में बिजली विभाग का अभियान, 20 बकाएदारों के कनेक्शन काटे

28 Oct 2026

वाराणसी: शिक्षक एमएलसी चुनाव में क्या बोले लाल बिहारी यादव?

28 Oct 2026

महराजगंज: ठगी पीड़ितों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

28 Oct 2026

महराजगंज: सड़क नाली की समस्या को लेकर डीएम से मिले ग्रामीण

28 Oct 2026

संतकबीरनगर: स्वास्थ्य विभाग ने चलाया सफाई अभियान

28 Oct 2026

संतकबीरनगर: मौसम में उतार-चढ़ाव से बढ़ीं मौसमी बीमारियां

28 Oct 2026

कुशीनगर: घर में घुसकर 18 वर्षीय युवती की गला रेतकर हत्या

28 Oct 2026

बस्ती: सजा पूरी कर लौटे पूर्व मंत्री रामकरन आर्य का सपाइयों ने किया जोरदार स्वागत

28 Oct 2026

गोरखपुर: गीता वाटिका में श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कर रहे श्रद्धालु

28 Oct 2026

गोरखपुर: मतगणना के दौरान भाजपा और निर्दल प्रत्याशी के अभिकर्ताओं में तीखी बहस

28 Oct 2026

गोरखपुर: गोरखनाथ ओवरब्रिज के पास लगा जाम, राहगीर परेशान

28 Oct 2026

बजट पेश करने के बाद बोले सीएम धामी-जन विश्वास पर खरा उतरते रहेंगे

27 Oct 2026

युवक ने जान देने की धमकी देते हुए सोशल मीडिया पर की थी पोस्ट, मेटा ने पुलिस को भेजा अलर्ट

27 Oct 2026

मेरठ: बपारसी में ग्रामीण को मारी दो गोलियां, फायरिंग में कुत्ते की मौत

27 Oct 2026

कानपुर: करवाचौथ उत्सव का आयोजन, चौथ की परंपराओं को किया साझा

27 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed