{"_id":"6a9e9659f278e99113019d42","slug":"video-dharmpur-second-phase-of-the-four-day-training-camp-for-panchayat-representatives-begins-2026-09-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"धर्मपुर: पंचायत प्रतिनिधियों के चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दूसरे चरण का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मपुर: पंचायत प्रतिनिधियों के चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दूसरे चरण का शुभारंभ
पंचायत प्रतिनिधियों की कार्यकुशलता बढ़ाने और उन्हें पंचायत स्तर पर होने वाले विकास कार्यों सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से आयोजित चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दूसरे चरण का शुभारंभ सोमवार को विकास खंड धर्मपुर में किया गया। शिविर का शुभारंभ बीडीओ धर्मपुर सौरभ ठाकुर ने किया। इस अवसर पर बीडीओ सौरभ ठाकुर ने पंचायत प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि पंचायतें ग्रामीण विकास की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। पंचायत प्रतिनिधियों को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और पंचायतों में संचालित की जा रही विभिन्न विकास योजनाओं की सही जानकारी होना आवश्यक है। प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिनिधियों को पंचायत के कार्यों को बेहतर ढंग से संचालित करने में मदद मिलेगी। चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों को पंचायतों में करवाए जाने वाले विभिन्न विकास कार्यों, विकास योजनाओं के क्रियान्वयन, पंचायत स्तर पर कार्यों की प्रक्रिया, वित्तीय प्रबंधन, पंचायत के रिकॉर्ड एवं दस्तावेजों के रखरखाव सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी विशेषज्ञों द्वारा दी जाएगी। बीडीओ सौरभ ठाकुर ने पंचायत प्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे प्रशिक्षण शिविर में पूरी गंभीरता के साथ भाग लें और यहां दी जाने वाली जानकारी को अपनी-अपनी पंचायतों में प्रभावी ढंग से लागू करें। उन्होंने कहा कि पंचायतों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को गति देने के लिए प्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय बेहद जरूरी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।