{"_id":"6ae5c5c0260fbdb3160939e7","slug":"video-deputy-commissioner-administers-the-national-unity-pledge-to-officials-and-staff-2026-10-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी: उपायुक्त ने अधिकारियों और कर्मचारियों को दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: उपायुक्त ने अधिकारियों और कर्मचारियों को दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ
सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि के अवसर पर शनिवार को उपायुक्त कार्यालय मंडी के वीसी कक्ष में राष्ट्रीय एकता दिवस एवं राष्ट्रीय संकल्प दिवस के उपलक्ष्य में शपथ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कार्यालय के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने तथा देशवासियों के बीच एकता, सद्भाव और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। इसके साथ ही उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में अपना योगदान देने की शपथ भी ली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।