फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   damela bridge construction incomplete contractor padhar himachal

मंडी: दमेला पुल का काम अधूरा छोड़ भागा ठेकेदार, ग्रामीणों में भारी रोष; विभाग के घेराव की चेतावनी

Thu, 24 Sep 2026 03:31 PM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Thu, 24 Sep 2026 03:31 PM IST
damela bridge construction incomplete contractor padhar himachal
दमेला पुल का निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा पड़ा होने के कारण क्षेत्र की करीब आधा दर्जन पंचायतों के लोगों में भारी रोष है। लोक निर्माण विभाग पधर के तहत करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस पुल का काम रुकने से स्थानीय लोगों को आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वीरवार को ग्राम पंचायत भड़वाहन के गांव बटाहर के ग्रामीण दमेला पहुंचे और निर्माण कार्य बंद होने को लेकर विभाग तथा सरकार के खिलाफ रोष जताया। ग्रामीणों का आरोप है कि पुल का निर्माण पिछले करीब चार वर्षों से बेहद धीमी गति से चल रहा था। अब स्थिति यह है कि ठेकेदार निर्माण कार्य अधूरा छोड़कर चला गया है। ग्रामीणों के अनुसार पुल और अस्थायी सड़क की सुविधा नहीं होने के कारण स्कूली बच्चों और स्थानीय लोगों को पधर उपमंडल तक पहुंचने के लिए 50 से 70 किलोमीटर तक अतिरिक्त सफर करना पड़ रहा है। लंबी दूरी तय करने के कारण लोगों का समय और पैसा दोनों खर्च हो रहे हैं। वहीं, विद्यार्थियों और रोजाना आवाजाही करने वाले लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक पूर्ण चंद ठाकुर से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पुल का निर्माण जल्द शुरू नहीं हुआ तो ग्रामीण लोक निर्माण विभाग के कार्यालय का घेराव करने के लिए मजबूर होंगे। ग्रामीणों का कहना है कि पुल का निर्माण पूरा होने से क्षेत्र की कई पंचायतों को सीधा लाभ मिलेगा और पधर तक आवाजाही भी आसान होगी। उधर, लोक निर्माण विभाग के पधर उपमंडल के सहायक अभियंता प्रदीप पटियाल ने बताया कि ठेकेदार के काम छोड़ने के कारण पुल के निर्माण के लिए दोबारा टेंडर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि करीब 15 से 20 दिनों में निर्माण कार्य दोबारा शुरू होने की उम्मीद है। इसके अलावा बंद पड़ी अस्थायी सड़क को भी अगले एक-दो दिनों में बहाल करने की बात कही गई है। अब ग्रामीणों की नजर विभाग की इस समयसीमा पर है। यदि निर्धारित अवधि में अस्थायी सड़क बहाल होती है और पुल का काम दोबारा शुरू होता है, तो क्षेत्र के लोगों को लंबे समय से चली आ रही परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

वीडियो: ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर मौत का तांडव, बस में नौ जिंदा जले; जानें पुलिस ने क्या कहा

24 Sep 2026

हांसी के मिर्चपुर के पास दो बाइकों की टक्कर, 3 युवकों की मौके पर मौत

24 Sep 2026

कानपुर: विकास दुबे के संग वायरल हुआ था केके शर्मा का वीडियो

24 Sep 2026

अयोध्या में काशीराम कॉलोनी के पास पलटी कार, युवक घायल

24 Sep 2026

गोंडा में अचानक बदला मौसम का मिजाज, बारिश शुरू

24 Sep 2026
विज्ञापन

फिरोजपुर में फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर अभिनव कुमार को मेरा परिवार वेलफेयर सोसायटी ने किया सम्मानित

जालंधर में भाजपा नेता अश्वनी अटवाल के घर हमला

24 Sep 2026
विज्ञापन

भिवानी में रामलीला मैदान में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ ध्वजारोहण, 11 अक्टूबर से शुरू होगी रामलीला

24 Sep 2026

हिसार में परिवहन विभाग का सहायक 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

24 Sep 2026

Rajasthan Weather: मानसून की विदाई के बीच गर्मी का पलटवार, जैसलमेर में पारा 42.9° पार

24 Sep 2026

सुबह सुबह रिमझिम बरसात से सुहावना हुआ अयोध्या का मौसम

24 Sep 2026

उज्जैन: महाकाल का राजसी रूप देख भक्त हुए निहाल, मूंछों वाले राजाधिराज के रूप में हुए बाबा के दिव्य दर्शन

24 Sep 2026

नोएडा: यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती बस में लगी आग से हड़कंप

24 Sep 2026

मेरठ: आबूलेन पर कपड़ों के शोरूम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मोटा नुकसान

24 Sep 2026

Meerut: कृष्ण-सुदामा की मित्रता का मंचन देख भावविभोर हुए श्रद्धालु

23 Sep 2026

Meerut: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ गणेश महोत्सव

23 Sep 2026

Meerut: गणेश महोत्सव में बही भक्ति की रसधार, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

23 Sep 2026

Meerut: गणपति बप्पा के दर्शन कर नौनिहालों ने लिया आशीर्वाद

23 Sep 2026

उज्जैन 105वें फूलडोल समारोह की भव्य शुरुआत, खड़े हनुमान जी की झांकी ने जीता श्रद्धालुओं का दिल

23 Sep 2026

खंडवा: ओंकारेश्वर में मासूम तनुष की मौत का मामला फिर गर्माया, दो महीने बाद न्याय के लिए थाने पहुंचा परिवार

23 Sep 2026

Video: लखनऊ के इस कॉलेज में पढ़ने वाली बेटियां किताबों से निकली आगे

23 Sep 2026

कानपुर: एलिवेटेड हाईवे पर मूंगफली लदी डीसीएम में अचानक लगी आग, मचा हड़कंप

23 Sep 2026

रखरखाव के अभाव में जर्जर हो रहे सरकारी भवन, VIDEO

23 Sep 2026

हिसार: परिवहन विभाग का सहायक 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

23 Sep 2026

रतिया: दुकानों पर नशा बिकने का आरोप, ग्रामीणों ने एसपी से मिलने का लिया निर्णय

23 Sep 2026

टोहाना: बस स्टैंड के गेट पर तेज रफ्तार कार और बाइक में टक्कर, दो घायल

23 Sep 2026

वाराणसी में सड़क हादसा, युवा ठेकेदार की माैत के चक्काजाम; VIDEO

23 Sep 2026

राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में फरीदाबाद ने दो स्वर्ण सहित जीते नौ पदक

23 Sep 2026

Video: अयोध्या में चार्जशीट पर अधिवक्ता संघ की आपत्ति, डेढ़ घंटे चली बहस

23 Sep 2026

Video: कचहरी की बढ़ाई गई सुरक्षा, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी; दो ट्रक पीएसी तैनात

23 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed