{"_id":"6ab4f4f5534b4339d90aca36","slug":"video-damela-bridge-construction-incomplete-contractor-padhar-himachal-2026-09-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी: दमेला पुल का काम अधूरा छोड़ भागा ठेकेदार, ग्रामीणों में भारी रोष; विभाग के घेराव की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: दमेला पुल का काम अधूरा छोड़ भागा ठेकेदार, ग्रामीणों में भारी रोष; विभाग के घेराव की चेतावनी
दमेला पुल का निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा पड़ा होने के कारण क्षेत्र की करीब आधा दर्जन पंचायतों के लोगों में भारी रोष है। लोक निर्माण विभाग पधर के तहत करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस पुल का काम रुकने से स्थानीय लोगों को आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
वीरवार को ग्राम पंचायत भड़वाहन के गांव बटाहर के ग्रामीण दमेला पहुंचे और निर्माण कार्य बंद होने को लेकर विभाग तथा सरकार के खिलाफ रोष जताया। ग्रामीणों का आरोप है कि पुल का निर्माण पिछले करीब चार वर्षों से बेहद धीमी गति से चल रहा था। अब स्थिति यह है कि ठेकेदार निर्माण कार्य अधूरा छोड़कर चला गया है।
ग्रामीणों के अनुसार पुल और अस्थायी सड़क की सुविधा नहीं होने के कारण स्कूली बच्चों और स्थानीय लोगों को पधर उपमंडल तक पहुंचने के लिए 50 से 70 किलोमीटर तक अतिरिक्त सफर करना पड़ रहा है।
लंबी दूरी तय करने के कारण लोगों का समय और पैसा दोनों खर्च हो रहे हैं। वहीं, विद्यार्थियों और रोजाना आवाजाही करने वाले लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक पूर्ण चंद ठाकुर से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पुल का निर्माण जल्द शुरू नहीं हुआ तो ग्रामीण लोक निर्माण विभाग के कार्यालय का घेराव करने के लिए मजबूर होंगे।
ग्रामीणों का कहना है कि पुल का निर्माण पूरा होने से क्षेत्र की कई पंचायतों को सीधा लाभ मिलेगा और पधर तक आवाजाही भी आसान होगी।
उधर, लोक निर्माण विभाग के पधर उपमंडल के सहायक अभियंता प्रदीप पटियाल ने बताया कि ठेकेदार के काम छोड़ने के कारण पुल के निर्माण के लिए दोबारा टेंडर किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि करीब 15 से 20 दिनों में निर्माण कार्य दोबारा शुरू होने की उम्मीद है। इसके अलावा बंद पड़ी अस्थायी सड़क को भी अगले एक-दो दिनों में बहाल करने की बात कही गई है।
अब ग्रामीणों की नजर विभाग की इस समयसीमा पर है। यदि निर्धारित अवधि में अस्थायी सड़क बहाल होती है और पुल का काम दोबारा शुरू होता है, तो क्षेत्र के लोगों को लंबे समय से चली आ रही परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।