{"_id":"6781d63b6076b0d7b300e7bd","slug":"rs-34-crore-will-be-spent-on-baihana-gagal-nalsar-road-gandhi-mandi-news-c-90-1-mnd1001-145006-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैहना-गागल-नलसर सड़क पर खर्च होंगे 34 करोड़ रुपये : गांधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैहना-गागल-नलसर सड़क पर खर्च होंगे 34 करोड़ रुपये : गांधी
रिवालसर (मंडी)। बल्ह विधायक इंद्र सिंह गांधी ने कहा कि बैहना-गागल-कुम्मी-नलसर सड़क पर 34 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सड़क के विस्तार की डीपीआर तैयार कर ली गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि बल्ह के विकास में एक कांग्रेसी नेता अड़ंगा डाल रहा है। पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी लगातार दो बार चुनाव हारने के बाद अभी भी सदमे में हैं। गांधी ने कहा कि पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी गलत आंकड़े पेश करके जनता को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने बल्ह के गलमा में भी झूठ बोलकर लोगों को भटकाने की कोशिश की, जबकि गलमा पंचायत में विधायक निधि से 47 लाख रुपये की राशि विकास कार्यों के लिए दी गई है। गलमा में विधायक प्राथमिकता के तहत पीडब्ल्यूडी की ओर से 6.20 करोड़ रुपये की लागत से पुल का निर्माण करवाया गया। गलमा स्कूल के खेल मैदान, मंच और गेट समेत अन्य कार्यों पर 15 लाख रुपये खर्च किए गए। उन्होंने कहा कि कलखर-नेरचौक सड़क के लिए 26 करोड़ रुपये मंजूर कर कार्य शुरू करवा दिया गया। प्रकाश चौधरी के गृह वार्ड में 65 लाख रुपये की राशि से विकास कार्यों की मंजूरी दी गई। नौ लाख रुपये की राशि से विद्युत ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया। गांधी ने कहा कि बल्ह के लोग अब प्रकाश चौधरी से मोहभंग हो चुके हैं और आगामी विधानसभा चुनावों में बल्ह की जनता चौधरी को तीसरी बार सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी, जिससे हैट्रिक बनेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।