{"_id":"6abf82bff294df5cd50ff08d","slug":"video-video-literary-dialogue-held-in-kullu-litterateurs-honored-2026-10-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: कुल्लू में साहित्य संवाद आयोजित, साहित्यकारों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: कुल्लू में साहित्य संवाद आयोजित, साहित्यकारों को किया सम्मानित
भाषा एवं संस्कृति विभाग कुल्लू और गुरुकुल बहुमुखी शिक्षा संस्था के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को देवसदन में दूसरा कुल्लू साहित्य संवाद–2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में साहित्य, कविता, आलोचना, लोकसंस्कृति और कला से जुड़े साहित्यकारों एवं रचनाकारों ने भाग लिया। कार्यक्रम के पहले सत्र में कवि गणेश गनी की काव्य यात्रा पर परिचर्चा हुई। इस दौरान संभावना प्रकाशन, हापुड़ से प्रकाशित उनके काव्य संग्रह ढालपुर में चिनार का लोकार्पण भी किया गया। देश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे साहित्यकारों ने गणेश गनी के साहित्य और काव्य यात्रा पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर से पहुंचे प्रसिद्ध कवि अग्निशेखर मुख्यातिथि रहे, जबकि लेखक गंगा राम राजी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिंदी साहित्य के आलोचक एवं उपन्यासकार निरंजन देव शर्मा ने की। दूसरे सत्र में साहित्य और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए साहित्यकारों व रचनाकारों को गुरुकुल सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया। अग्निशेखर को गुरुकुल लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड-2026 प्रदान किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।