{"_id":"69de47cd388867ad640fa47a","slug":"video-video-fire-safety-week-begins-in-manali-exhibition-of-fire-fighting-equipment-organised-2026-04-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: मनाली में अग्नि सुरक्षा सप्ताह का आगाज, अग्निशमन उपकरणों की प्रदर्शनी लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: मनाली में अग्नि सुरक्षा सप्ताह का आगाज, अग्निशमन उपकरणों की प्रदर्शनी लगाई
14 से 20 अप्रैल तक चलने वाले अग्नि सुरक्षा सप्ताह का मनाली में आगाज हो गया है। मंगलवार को अग्निशमन केंद्र मनाली में शुभारंभ अवसर पर अपनी सेवाओं के दौरान शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर एलाइन दुहांगन जल विद्युत परियोजना के सहायक महाप्रबंधक डॉ. दीपक बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए । अग्निशमन केंद्र मनाली के उप प्रभारी सरणपत बिष्ट ने बताया कि अग्नि सुरक्षा सप्ताह के शुभारंभ अवसर पर विभाग द्वारा अग्निशमन केंद्र में उपलब्ध उपकरणों की प्रदर्शनी लगाई गई। उन्होंने कहा कि पूरे अग्निसुरक्षा सप्ताह के दौरान मनाली के विभिन्न स्कूलों और अस्पतालों में अग्निसुरक्षा के उपायों और सुरक्षा के प्रति जागरूकता को लेकर अभियान चलाया जाएगा। साथ ही विभिन्न गांवों में जाकर भी जनता को अग्निसुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए आग से रोकथाम के उपायों और सुरक्षा पर विस्तृत चर्चा की जाएगी ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।