फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Shakoli was the winner in march past, Triloknath was the runner up.

Kullu News: मार्च पास्ट में शकोली विजेता, त्रिलोकनाथ रहा उपविजेता

Tue, 08 Sep 2026 11:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Shakoli was the winner in march past, Triloknath was the runner up.
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उदयपुर में अंडर-14 छात्र एवं छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय स्पर्धा का आगाज मंगलवार को हुआ है। उद्घाटन समारोह में शिक्षा उपनिदेशक नवनीत ठाकुर मुख्यातिथि रहे। उन्होंने ध्वजारोहण और मार्चपास्ट की सलामी लेकर स्पर्धा का विधिवत शुभारंभ किया। उन्हाेंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास के लिए जरूरी हैं, बल्कि यह अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व के गुण भी सिखाता है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को नशे से दूर रहकर खेल को खेल भावना से खेलने का आह्वान किया।
विज्ञापन

स्पर्धा में जिलेभर के सरकारी स्कूलों के 282 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इनमें 152 बालक और 130 बालिकाएं शामिल हैं। चार दिन तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो, वॉलीबाल, एथलेटिक्स सहित विभिन्न खेलों के मुकाबले होंगे। प्रतियोगिता का समापन 11 सितंबर को होगा। पहले दिन मार्चपास्ट में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शकोली प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय त्रिलोकनाथ द्वितीय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मड़ग्रां तृतीय स्थान पर रहा। इसके अलावा कबड्डी के छात्र वर्ग में त्रिलोकनाथ ने तांदी को हराया। छात्रा वर्ग में शांशा ने त्रिलोकनाथ को मात दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed