फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Gaushal and Kais to clash for the volleyball title.

Kullu News: वॉलीबाल में खिताब के लिए भिड़ेंगे गौशाल और काईस

Tue, 08 Sep 2026 11:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Gaushal and Kais to clash for the volleyball title.
नग्गर में आयोजित अंदर-19 छात्रा वर्ग की खेल कूद प्रतियोगिता के वॉलीबॉल मुकाबला। संवाद
नग्गर/हरिपुर (कुल्लू)। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नग्गर में जोन-स्तरीय अंडर-19 छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता में मंगलवार को खिलाड़ियों ने जीत के लिए खूब कसरत की। मंगलवार को कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन आदि के मुकाबले हुए। मेजबान विद्यालय नग्गर के मंगलवार का दिन गर्व और खुशी वाला रहा। विद्यालय ने अंडर-19 छात्रा वर्ग की खो-खो स्पर्धा में पहली बार फाइनल में प्रवेश किया है। खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जाणा स्कूल को पराजित किया।
विज्ञापन

वॉलीबाल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गौशाल और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय काईस ने फाइनल में जगह पक्की की है। खो-खो में राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नग्गर और एवर ग्रीन पब्लिक स्कूल सेऊबाग फाइनल में आमने-सामने रहेंगे। कबड्डी के फाइनल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कटराईं और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय काईस ने स्थान पक्का किया है।
विज्ञापन

बैडमिंटन के फाइनल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कटराईं और बीपीएस पतलीकूहल आमने-सामने होंगे। स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य जय सिंह ने फाइनल में पहुंचने वाले विद्यालय के खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ उनमें अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वहीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सैंज में भी खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed