{"_id":"6afadb8c5c3d9160130dd532","slug":"video-tourists-crowd-solang-valley-atal-tunnel-rohtang-after-weekend-2026-11-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुल्लू: वीकेंड खत्म होने के बाद भी सोलंगनाला और अटल टनल में उमड़े पर्यटक, रोहतांग की ओर बढ़ा सैलानियों का रुख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू: वीकेंड खत्म होने के बाद भी सोलंगनाला और अटल टनल में उमड़े पर्यटक, रोहतांग की ओर बढ़ा सैलानियों का रुख
Ankesh Dogra
Updated Mon, 16 Nov 2026 04:01 PM IST
Link Copied
वीकेंड समाप्त होने के बाद भी पर्यटन स्थल सोलंगनाला, अटल टनल और रोहतांग दर्रे में पर्यटकों की आवाजाही लगातार बनी हुई है। बीते दिनों हुई हल्की बर्फबारी के बाद सैलानियों का रुख रोहतांग दर्रे की ओर बढ़ने लगा है। बड़ी संख्या में पर्यटक बर्फबारी का आनंद लेने के लिए रोहतांग की ओर रवाना हो रहे हैं।
अटल टनल और रोहतांग के आसपास पहुंच रहे पर्यटक बर्फ से ढकी पहाड़ियों और खूबसूरत प्राकृतिक नजारों का लुत्फ उठा रहे हैं। बर्फबारी के बाद पहाड़ों का बदला नजारा सैलानियों को आकर्षित कर रहा है।
आमतौर पर वीकेंड के बाद पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की संख्या में कमी देखने को मिलती है, लेकिन इस बार सप्ताह के सामान्य दिनों में भी सोलंगनाला, अटल टनल और रोहतांग क्षेत्र में सैलानियों की आवाजाही बनी हुई है।
पर्यटकों की लगातार आमद से पर्यटन कारोबारियों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है। बर्फबारी के बाद बढ़ा आकर्षण पर्यटन गतिविधियों को रफ्तार दे रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।