{"_id":"6afad7bb1a84216be40c1f86","slug":"citu-staged-a-protest-demanding-the-release-of-pending-financial-benefits-kullu-news-c-89-1-ssml1013-191971-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: लंबित वित्तीय लाभ जारी करने के लिए सीटू ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: लंबित वित्तीय लाभ जारी करने के लिए सीटू ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
2021-22 से रुकी सहायता राशि जल्द बहाल करने की उठाई मांग
निर्माण मजदूरों की पंजीकरण प्रक्रिया सरल करने की उठाई आवाज
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। श्रमिकों के अधिकारों और लंबित मांगों को लेकर सोमवार को हिमाचल प्रदेश भवन एवं सड़क निर्माण मजदूर यूनियन (सीटू) ने श्रमिक कल्याण बोर्ड के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। सीटू कार्यकर्ताओं और श्रमिकों ने एकत्र होकर मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। प्रदर्शन के दौरान मनरेगा और निर्माण मजदूरों से जुड़ी समस्याएं उठाते हुए यूनियन ने बोर्ड और संबंधित विभाग का ध्यान आकर्षित किया।
यूनियन ने अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर वर्ष 2021-22 से लंबित श्रमिकों के वित्तीय लाभ जल्द जारी करने की मांग की। यूनियन के जिला सचिव चमन ठाकुर ने कहा कि विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत मिलने वाली सहायता राशि लंबे समय से जारी नहीं होने के कारण मजदूरों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा करने की मांग की। ज्ञापन में मजदूरों के विवाह, चिकित्सा और अन्य सहायता से जुड़े लंबित लाभ जारी करने के साथ ही आवास योजना के तहत पात्र पंजीकृत श्रमिकों को आर्थिक सहायता उनके बैंक खातों में जल्द उपलब्ध करवाने की मांग भी उठाई गई।
यूनियन ने निर्माण मजदूरों के पंजीकरण की प्रक्रिया सरल बनाने पर भी जोर दिया। ज्ञापन में कहा गया कि पंजीकरण और अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के लिए मजदूरों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ते हैं। इससे उनकी दिहाड़ी और रोजमर्रा का काम प्रभावित होता है। यूनियन ने प्रक्रिया को आसान बनाकर श्रमिकों को अनावश्यक परेशानी से राहत देने की मांग की। सीटू कार्यकर्ताओं ने कहा कि श्रमिकों को उनके अधिकारों और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिलना चाहिए। इसके लिए लंबित मांगों का जल्द समाधान किया जाए। संवाद