{"_id":"6acf531c637ebcc1ba0955c9","slug":"video-kullu-kisan-congress-to-launch-membership-drive-across-the-state-2026-10-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुल्लू: प्रदेश भर में सदस्यता अभियान चलाएगी किसान कांग्रेस, एप भी होगी तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू: प्रदेश भर में सदस्यता अभियान चलाएगी किसान कांग्रेस, एप भी होगी तैयार
हिमाचल प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने जिला मुख्यालय स्थित परिधि गृह में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि किसानों के हितों की पैरवी करने के लिए संगठन काम करेगा और प्रदेश में हर जिला में कार्यकारिणी का गठन किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला कुल्लू में पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष पंकज परमार को अध्यक्ष बनाया गया है। उन्होंने बताया कि संगठन प्रदेश भर में सदस्यता अभियान चलाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा किसानों को संगठन से जोड़ा जा सके और किसानों की समस्याओं पर सरकार के साथ मिलकर काम किया जा सके। उन्होंने कहा कि संगठन केंद्र सरकार की ओर से प्रदेश के साथ किए जा रहे सौतेले व्यवहार का भी विरोध करेगा और किसानों को आ रही समस्याओं की पैरवी करेगा। आने वाले समय में संगठन की एक एप भी तैयार की जाएगी जिसके माध्यम से किसान अपनी समस्याओं को लेकर बात रख सकेगा और संगठन इस पर काम कर मामले को सरकार के समक्ष उठाकर इसके समाधान के लिए काम करेगा। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता महिमन चंद्र शर्मा ने भी कहा कि अभी संगठन को मजबूत करने का काम चल रहा है और इसके लिए प्रदेश भर में सदस्यता अभियान चलेगा। इस दौरान संगठन के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष पंकज परमार भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।