{"_id":"6ae01f6d4ffe7732ed0da295","slug":"video-kullu-dussehra-satinder-sartaaj-dabe-ram-kulluvi-2026-10-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुल्लू: सतिंदर सरताज, डाबे राम कुल्लवी और फिदौस बैंड की प्रस्तुतियों ने बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू: सतिंदर सरताज, डाबे राम कुल्लवी और फिदौस बैंड की प्रस्तुतियों ने बांधा समां
अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव की सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया। पंजाबी गायक सतिंदर सरताज, पहाड़ी गायक डाबे राम कुल्लवी, फिदौस बैंड और हिमाचली जोड़ी के कलाकारों ने गीत-संगीत से माहौल को खुशनुमा बना दिया।
पंजाबी गायक सतिंदर सरताज ने ‘माए नी मेरिए, शिमले दी राहे, चंबा कितनी दूर’ जैसे लोकप्रिय पहाड़ी गीत के साथ ‘साईं वे साडी फरियाद तेरे ताईं’ और ‘सब तों महंगी होंदी’ सहित कई गीत प्रस्तुत किए। उनकी प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने खूब आनंद लिया।
वहीं, पहाड़ी गायक डाबे राम कुल्लवी ने एक के बाद एक कुल्लवी और पहाड़ी गीत प्रस्तुत कर धमाल मचाया। उन्होंने ‘कैदी ओखे कैदी तोखे’, ‘तू ता सा मेरी जोथ चानणी’, ‘तेरे जूटू रा झल्लारा निरमंडा री वामणिए’, ‘हिउँआ रे लागे पुणे’, ‘दिलडु दुइ रे ढुणे’, ‘तेरी यादि न जीणा ओ पागले’ और ‘तू खोले रीनू चाय रा होटल हाउं पालणु’ जैसे गीतों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके अलावा उन्होंने ‘दुनिए भाऊ तेरा होसणा’, ‘सेउआ रा नीभू बोला सीजन तारा लाड़ी’ और ‘साजन निकलू बेकार ओधि भौता चोडू दिलडू’ सहित अन्य पहाड़ी गीत भी पेश किए।
फिदौस बैंड के कलाकारों ने ‘अकड़ बम्ब बम्ब बम्ब’, ‘जिंदा है तो’ और ‘साडा हक’ जैसे गीत प्रस्तुत कर दर्शकों में जोश भर दिया। वहीं, हिमाचली जोड़ी के कलाकारों ने ‘एक दूनी दो, दो दूनी चार’, ‘ज़िंदगी सोहणी ऐ, शिकवे की करिए’ और ‘लाल चिड़िये ओ लाल चिड़िये’ जैसे गीतों से दर्शकों का मनोरंजन किया। विभिन्न कलाकारों की प्रस्तुतियों ने सांस्कृतिक संध्या को संगीत और उत्साह से भर दिया।
इससे पहले दिलीप सिंह, पारुल भारद्वाज, रागिनी म्यूजिकल ग्रुप और आकाश लोनेचमा सहित अन्य कलाकारों ने फिल्मी और पहाड़ी गीत प्रस्तुत किए। कर्म सिंह, नरेश कुमार, विवेक मौर्य, त्रिमूर्ति रंगमंच, हुमुक बॉयज, शीला ठाकुर, रूपेंद्र ठाकुर, रोशन सोनी, किरण चौहान, कुल्लवी नाटी और भारती शर्मा ने भी कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
इसके अलावा नरेंद्र नीतू, मीनाक्षी देवी, बंटी इन्दोरिया, हेमंत शर्मा, केवल राम वास्ता और रामेश्वर शर्मा ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। क्वी ऑफ हिल फैशन शो ने भी दर्शकों का मनोरंजन किया। किशन वर्मा, हिमांशी तनवर और विजय शर्मा सहित अन्य कलाकारों ने भी प्रस्तुतियां दीं।
सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का दशहरा समिति के अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक सुंदर सिंह ने टोपी और मफलर पहनाकर स्वागत किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।