{"_id":"6ad1f254aafc1dce6d0f1881","slug":"video-kullu-dussehra-hariyans-facilities-left-bank-jai-thakur-2026-10-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुल्लू दशहरा: वामतट पर बैठने वाले देवी-देवताओं के हारियानों को मिलें सुविधाएं, जय ठाकुर ने उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू दशहरा: वामतट पर बैठने वाले देवी-देवताओं के हारियानों को मिलें सुविधाएं, जय ठाकुर ने उठाई मांग
Ankesh Dogra
Updated Fri, 16 Oct 2026 03:15 PM IST
Link Copied
अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के दौरान वामतट पर अंगुडोभी के पास बैठने वाले देवी-देवताओं के हारियानों और कारकूनों को हर साल समस्याओं का सामना करना पड़ता है। देव संस्कृति शोध संस्थान के अध्यक्ष जय ठाकुर ने दशहरा समिति और प्रदेश सरकार से उनकी सुविधाओं के लिए उचित व्यवस्था करने की मांग की है।
जय ठाकुर के अनुसार, दशहरा समिति की ओर से यहां टेंट उपलब्ध करवाए जाते हैं, लेकिन जगह ढलानदार होने के कारण बारिश का पानी टेंटों में घुस जाता है। इससे उत्सव के दौरान देवलुओं को परेशानी झेलनी पड़ती है। इसके अलावा उन्हें पानी की समस्या का भी सामना करना पड़ता है
वामतट अंगुडोभी के पास पांच देवी-देवता बैठते हैं। इनमें जमलू महाराज मलाणा, जीव जमलू जाणा, सरवल नाग सौर, देवता आजीमल नारायण सोयल और शुकली नाग तांदला शामिल हैं।
जय ठाकुर ने बताया कि जमलू महाराज मलाणा के पास यहां सराय बनी हुई है, लेकिन अन्य चार देवी-देवताओं के साथ आने वाले कारकूनों और हारियानों को ठहरने के दौरान दिक्कतें होती हैं।
जय ठाकुर ने दशहरा समिति और प्रदेश सरकार से आग्रह किया कि पांचों देवी-देवताओं के हारियानों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए स्थायी समाधान किया जाए। उन्होंने यहां शेड या सराय बनाने की मांग की, ताकि सात दिवसीय उत्सव के दौरान देवलुओं को बारिश और पानी की समस्या से राहत मिल सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।