{"_id":"6add7fd26b207fad7d01e440","slug":"video-kullu-dussehra-fourth-cultural-evening-kuldeep-sharma-tatwa-band-2026-10-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुलदीप शर्मा के नाम रही कुल्लू दशहरा की चौथी सांस्कृतिक संध्या, पुलिस और तत्वा बैंड ने भी मचाया धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुलदीप शर्मा के नाम रही कुल्लू दशहरा की चौथी सांस्कृतिक संध्या, पुलिस और तत्वा बैंड ने भी मचाया धमाल
Ankesh Dogra
Updated Sun, 25 Oct 2026 09:34 AM IST
Link Copied
अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव की चौथी सांस्कृतिक संध्या में हिमाचली लोक गायक कुलदीप शर्मा ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से खूब धमाल मचाया। उनके लोकप्रिय पहाड़ी गीतों पर दर्शक जमकर झूमे। वहीं, पुलिस बैंड, तत्वा बैंड और हारमनी ऑफ द पाइन्स सहित विभिन्न कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियों से सांस्कृतिक संध्या को यादगार बनाया।
कुलदीप शर्मा ने ‘दरोगा जी छोरुआ जो ले समझाई’, ‘रोहड़ू जाना मेरी आमिए रोहड़ू जाना हो’, ‘रंग रूप बड़ा प्यारा शिल्पा शिमले आलिए’ और ‘इन्ना बढ़िया जो तड़का ला ओ ठेकेदारनिए’ जैसे लोकप्रिय गीत प्रस्तुत किए। उनके गीतों पर दर्शकों ने खूब आनंद लिया और पूरा माहौल पहाड़ी संगीत के रंग में रंग गया।
तत्वा बैंड ने ‘सैयां रे’, ‘तू तो बदला नहीं है’ और ‘ये काली-काली आंखें, गोरे-गोरे गाल’ जैसे गीतों से दर्शकों का मनोरंजन किया। वहीं, पुलिस बैंड हारमनी ऑफ द पाइन्स ने ‘संदेशे आते हैं’, ‘मेरा रंग दे बसंती चोला’ और ‘चक दे इंडिया’ जैसे देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर दर्शकों में जोश भर दिया।
इस अवसर पर आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उत्सव समिति के उपाध्यक्ष एवं उपायुक्त कुल्लू डॉ. अमित शर्मा ने उन्हें कुल्लवी टोपी, मफलर और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
फैशन शो और नाटी ने भी मोहा मन
अर्पिता अडोरा ग्रुप के फैशन शो ने सांस्कृतिक संध्या को आकर्षक बनाया। इसके अलावा बीएस भारद्वाज, बालकृष्ण, सुरेश शांडिल्य और अनिल सूर्यवंशी ने भी अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया। सूत्रधार कला संगम की नाटी ने हिमाचली लोक संस्कृति की सुंदर झलक पेश की और दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया।
कार्यक्रम के दौरान खेमराज ठाकुर, टीकम राम, खेम सिंह, एमके वर्मा, मन्नत कला मंच, मोहन गुलेरिया, वीर सिंह ठाकुर, रितिका, दिनेश कुमार, देवेंद्र कुमार और बीएन आनंद सहित विभिन्न कलाकारों ने प्रस्तुतियां दीं। करण सिंह, एम. दिलीप सिंह, धारी लाल वर्धन, आईएस चांदनी और गौरी शंकर ठाकुर सहित अन्य कलाकारों ने भी अपनी कला का प्रदर्शन किया।
रथ मैदान में भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम
अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के चौथे दिन रथ मैदान में सजे मंच पर भी विभिन्न कलाकारों और सांस्कृतिक दलों ने प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मनोरंजन किया। इनमें चंद्रमणि ठाकुर, कांता ठाकुर, भूपेंद्र सिंह, सुखदास लाहौली, किरण सैनी, चेतराम प्रभाकर, कलाश्री नृत्य अकादमी, राजीव जरयाल, शारदा कुमारी, घनश्याम ठाकुर, ख्याल मंच, नरेंद्र ठाकुर, सोनू म्यूजिकल ग्रुप और अक्षत सोनम नेगी शामिल रहे।
इसके अतिरिक्त लेखराज, गुंजन एवं समूह, पूर्ण ठाकुर, विनय सोणी, ओम प्रकाश, यशिता, चेतन, आशीष पुजारी, ललित कुमार, लता देवी, नरेश कुमार, दुष्यंत कुमार, सिमरन भारती, राजपूत दिनेश, गेहर सिंह, कमलदीप, राकेश कुमार, निर्दोष शर्मा, दीपक और द एलीट क्रू ने भी अपनी प्रस्तुतियां दीं। फैशन शो ने कार्यक्रम में चार चांद लगाए।
इस तरह कुल्लू दशहरा की चौथी सांस्कृतिक संध्या में हिमाचली लोक संगीत, देशभक्ति गीतों, आधुनिक बैंड प्रस्तुतियों, नाटी और फैशन शो का अनूठा संगम देखने को मिला।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।