फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   CM Sukhu will arrive in Kullu today; he will inaugurate development projects.

Kullu News: सीएम सुक्खू आज पहुंचेंगे कुल्लू, विकास योजनाओं को करेंगे लोकार्पण

Sun, 25 Oct 2026 11:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
CM Sukhu will arrive in Kullu today; he will inaugurate development projects.
कुल्लू। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सोमवार को अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में शिरकत करेंगे। उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री दो दिवसीय कुल्लू जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह विभिन्न विकास योजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के साथ अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के कार्यक्रमों में भी शिरकत करेंगे। उनके प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार वह 26 अक्तूबर को दोपहर 12:20 बजे भुंतर हवाई अड्डे पर एनसीसी हैंगर के विस्तार का लोकार्पण करेंगे। इसके उपरांत वह दोपहर 12:40 बजे एचपी पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस बजौरा पहुंचेंगे, जहां बंजार विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न विकास योजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री 1:40 बजे पिरड़ी पहुंचेंगे। यहां वह कुल्लू विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। सायं 6:10 बजे मुख्यमंत्री ढालपुर स्थित रथ मैदान पहुंचेंगे, जहां वह ड्रोन शो, लेजर शो और ग्लोबल डांस कार्यक्रम का अवलोकन करेंगे। सायं 7:50 बजे भगवान रघुनाथ के शिविर में पूजा-अर्चना करेंगे। रात 9:35 बजे लालचंद प्रार्थी कलाकेंद्र पहुंचेंगे, जहां वह सायंकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री 27 अक्तूबर को सुबह 10 बजे कुल्लू कार्निवल में भाग लेंगे। इसके उपरांत मुख्यमंत्री लालचंद प्रार्थी कलाकेंद्र में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव-2026 के समापन समारोह में शिरकत करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed