फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Financial liabilities owed to pensioners should be settled promptly: Ses Ram

पेंशनरों की वित्तीय देनदारियों का जल्द हो भुगतान : सेस राम

Sun, 25 Oct 2026 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Financial liabilities owed to pensioners should be settled promptly: Ses Ram
भुंतर (कुल्लू)। जिला सिविल पेंशनर एसोसिएशन की बैठक रविवार को शमशी में जिला अध्यक्ष सेसराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने कहा कि बैठक में पेंशनरों की लंबित मांगों और वित्तीय देनदारियों पर चर्चा की गई। पेंशनरों ने मुख्यमंत्री की ओर से पांच प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) देने के फैसले का स्वागत करते हुए प्रदेश सरकार का आभार जताया। साथ ही मुख्यमंत्री से संयुक्त सलाहकार समिति (जेसीसी) का जल्द गठन कर पेंशनरों की समस्याओं का समाधान करने की मांग की।
विज्ञापन

बैठक में एक जनवरी 2016 से 31 जनवरी 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों की लंबित वित्तीय देनदारियों का मामला प्रमुखता से उठाया गया। प्रतिनिधियों ने कहा कि इन देनदारियों का जल्द भुगतान किया जाना चाहिए, ताकि पेंशनरों को राहत मिल सके।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से जेसीसी का गठन कर इसकी बैठक जल्द आयोजित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि बैठक में पेंशनरों की लंबित वित्तीय देनदारियों और अन्य समस्याओं पर चर्चा कर उनका प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि पेंशनरों की समस्याओं के प्रभावी समाधान के लिए सभी संगठनों को आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ प्रयास करने होंगे। बैठक में हिमाचल प्रदेश संयुक्त संगठन के संयोजक हरीश शर्मा, कुल्लू खंड के प्रधान जयबिहारी भारद्वाज, पेंशनर्स एसोसिएशन लाहौल-स्पीति के जिला प्रधान रामनाथ और महासचिव शमशेर बौद्ध सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed