{"_id":"6b0449b7eef3e74a2309019f","slug":"video-air-raid-siren-sounds-at-bhuntar-airport-administration-assesses-disaster-preparedness-2026-11-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: भुंतर हवाई अड्डा पर गूंजा एयर रेड का सायरन, प्रशासन ने जांची आपदा से निपटने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: भुंतर हवाई अड्डा पर गूंजा एयर रेड का सायरन, प्रशासन ने जांची आपदा से निपटने की तैयारी
हवाई हमले जैसी आपातकालीन परिस्थितियों में जानमाल के नुकसान को कम करने और बचाव एवं राहत कार्यों की तैयारियों को परखने के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) कुल्लू ने भुंतर हवाई अड्डे पर एयर रेड स्ट्राइक मॉक ड्रिल आयोजित की। इस दौरान विभिन्न विभागों, पंचायत प्रतिनिधियों और स्वयंसेवकों ने आपात स्थिति में अपनी जिम्मेदारियों का अभ्यास किया। अभ्यास का उद्देश्य विभागों के बीच बेहतर तालमेल और त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना रहा।
मॉकड्रिल से पहले होमगार्ड प्रशिक्षण केंद्र शाढ़ाबाई में संबंधित विभागों, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों, एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्वयं सेवकों, आपदा मित्रों, नेहरू युवा केंद्र और सिविल डिफेंस के स्वयं सेवकों के लिए जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें आपातकालीन परिस्थितियों में अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों, सायरन के संकेतों और नागरिकों की जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी दी गई। इसके बाद भुंतर हवाई अड्डा पर काल्पनिक एयर रेड की स्थिति तैयार कर मॉक एक्सरसाइज की गई। इस दौरान खंड विकास अधिकारी गौरव धीमान, तहसीलदार नितिश कुमार आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।