{"_id":"6afad76e1a84216be40c1f7e","slug":"video-12-tourists-injured-in-bhuntar-manikaran-road-accident-2026-11-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुल्लू: भुंतर-मणिकर्ण मार्ग पर 20 मीटर नीचे गिरी टेंपो ट्रैवलर, 12 पर्यटक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू: भुंतर-मणिकर्ण मार्ग पर 20 मीटर नीचे गिरी टेंपो ट्रैवलर, 12 पर्यटक घायल
Ankesh Dogra
Updated Mon, 16 Nov 2026 03:44 PM IST
Link Copied
भुंतर-मणिकर्ण मार्ग पर सरसाड़ी के पास पर्यटकों से भरी एक टेंपो ट्रैवलर सड़क से करीब 20 मीटर नीचे जा गिरी। इस हादसे में वाहन में सवार 12 पर्यटक घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार घायलों की हालत खतरे से बाहर है।
हादसे के दौरान क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बन गया। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। सड़क से गुजर रहे अन्य वाहनों में सवार लोग भी अपनी गाड़ियां रोककर घायलों की मदद के लिए नीचे उतरे।
स्थानीय लोगों और राहगीरों ने सड़क से नीचे गिरे वाहन में फंसे घायलों को बाहर निकालने में मदद की। इसके बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और राहत कार्य में जुट गई। सभी घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचार दिया जा रहा है। फिलहाल दुर्घटना के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।