{"_id":"683ad1ee12a84cc4c90ac66f","slug":"video-vishwa-hindu-parishads-10-day-joint-worker-training-camp-held-in-nurpur-2025-05-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kangra: नूरपुर में हुआ विश्व हिंदू परिषद का 10 दिवसीय संयुक्त कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra: नूरपुर में हुआ विश्व हिंदू परिषद का 10 दिवसीय संयुक्त कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर
जिला नूरपुर में 21 से 30 मई तक चले विश्व हिंदू परिषद के इंद्रप्रस्थ क्षेत्र जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश व पंजाब के 10 दिवसीय संयुक्त कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग का शनिवार को समापन हो गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त महानिदेशक कोस्टल गार्ड वीरेंद्र पठानिया मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय महामंत्री बजरंग लाल बांगड़ा मुख्य वक्ता के रूप में विशेष रूप से उपस्थित रहे। जबकि स्वामी वेद प्रकाश, क्षेत्रीय संगठन मंत्री मुकेश खांडेकर, हिमाचल के प्रांत अध्यक्ष डॉ. केशव वर्मा, प्रांत मंत्री तुषार डोगरा ने गणमान्य के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता डाॅ.राहुल पठानिया ने की। इस मौके पर कांगड़ाचंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज व नूरपुर विधायक रणवीर सिंह निक्का भी शामिल रहे। दस दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में लगभग 150 कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। मुख्य वक्ता बजरंग लाल बांगड़ा ने अपने संबोधन में बताया कि परिषद के दस दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में शिक्षार्थियों को सहनशीलता, सेवाभाव, विनम्रता, संघर्षशीलता, स्वाध्याय, जनसंपर्क सहित अन्य विषयों पर ज्ञान बांटा गया। प्रशिक्षण में देशभक्ति, देवभक्ति व संस्कृति के प्रति श्रद्धा रखकर उसके उत्थान के लिए विशेष रूप से जोर दिया गया शिविर में प्रांत विशेष संपर्क प्रमुख उदय पठानिया, जिला अध्यक्ष अभिनय सोंधी, चंबा विभाग मंत्री सुनील दत्त, प्रांत सह प्रचार प्रमुख राजीव वशिष्ठ, जिला मंत्री ममता शर्मा, प्रांत मातृ सह संयोजिका रीता पठानिया, प्रखंड अध्यक्ष गंगथ हर्दित ठाकुर, प्रखंड इंदौरा बलवीर सिंह ने अपना विशेष योगदान दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।